बिड़ला विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मनाया गया राजमणि नीलम आनंद का 73वां जन्मदिवस  |

0

बिड़ला विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मनाया गया राजमणि नीलम आनंद का 73वां जन्मदिवस  |

दुद्धी, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक स्थित बिड़ला विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सोमवार को शिव शिष्य परिवार ने पूज्य राजमणि नीलम आनंद जी का 73वां जन्मदिवस बड़े श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव से मनाया। दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉकों से आए गुरुभाई-बहनों ने इस अवसर पर उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को स्मरण कर उन्हें समर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह के दौरान आयोजित संगोष्ठी में शिवकुमार गुरुभाई ने मंच संचालन करते हुए सभी शिव शिष्यों को अवगत कराया कि साहब दीदी के प्रति शिव शिष्य परिवार में विशेष छः दिवसीय आयोजन किया जाता है।

अमर गुरुभाई ने कहा कि नीलम दीदी का जन्मोत्सव आज देश-विदेश में मनाया जा रहा है, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। वहीं, विकास गुरुभाई ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार नीलम मां ने शिव शिष्यता की वीणा को जाग्रत किया, उसी प्रकार हम सभी को भी उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भले ही वे भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, परन्तु वे हर शिव शिष्य के हृदय में विद्यमान हैं और सदैव उनकी पुकार पर साथ रहेंगी।

शिव शिष्यों ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे शिव गुरु कार्य में ईमानदारी और निष्ठा से लगे रहेंगे तथा साहब श्री और दीदी मां के आदेशों का पालन करेंगे।

इस आयोजन में दुद्धी ब्लॉक से शिवकुमार, अमरनाथ गिरी, सोनू, अशर्फीलाल, राजेंद्र, चमेली, रीता, प्रेमलता सहित कई शिव शिष्यगण तथा अन्य क्षेत्रों से भी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here