—Advertisement—

90 के दशक का रोमांटिक चार्टबस्टर गाना, कुमार सानू-अनुराधा पौडवाल की जादुई आवाज, आज भी हर आशिक की पहली पसंद

Author Picture
Published On: April 2, 2026

—Advertisement—

 

नई दिल्ली. फिल्म सड़क का ‘तुम्हें अपना बनाने की कसम’ बॉलीवुड के सबसे यादगार और रोमांटिक गानों में से एक है. संजय दत्त और पूजा भट्ट की जोड़ी ने इस गाने में जो इंटेंसिटी और केमिस्ट्री दिखाई, उसने रातों-रात इसे चार्टबस्टर बना दिया था. यह गाना उस दौर की पहचान बन गया था जब प्यार में जूनून और समर्पण की बात होती थी. इस गाने को कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने अपनी जादुई आवाज दी है. नदीम-श्रवण का संगीत इतना सुरीला है कि आज भी जब यह रेडियो या यूट्यूब पर बजता है, तो लोग इसे पूरा सुने बिना नहीं रह पाते. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं, जो सीधे रूह को छू लेते हैं. फिल्म में संजय दत्त का वो रफ-एंड-टफ लुक और पूजा भट्ट की मासूमियत ने इस गाने के विजुअल्स को और भी खास बना दिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X