—Advertisement—

सपनों को हकीकत में बदलने की सीख, जीसीपीए कॉलेज में नूतन छात्र अभिनंदन सह पुरातन छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न

Author Picture
Published On: August 30, 2025

—Advertisement—

संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE

छतरपुर (पलामू)। गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल महाविद्यालय, सड़मा, छतरपुर में शुक्रवार को नूतन छात्र अभिनंदन सह पुरातन छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक सचिव स्व. सत्यदेव प्रसाद अग्रवाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं सामूहिक दीप प्रज्वलन से हुई।

शिक्षा सिर्फ नौकरी नहीं, समाज सेवा का माध्यम – प्रभारी प्राचार्य

प्रभारी प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं बल्कि समाज और देश की प्रगति में योगदान देना है। उन्होंने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय को व्यक्तित्व विकास का मंच बताया।

ड्रीम बनाइए और मेहनत कीजिए” – डॉ. अमित कुमार अग्रवाल

महाविद्यालय के सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा—

“अपने जीवन में एक सपना बनाइए और उसे पूरा करने के लिए मेहनत कीजिए, सफलता निश्चित ही आपके कदम चूमेगी।”

उन्होंने छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों पर विचार करने की सलाह दी और जेसिका वॉटसन एवं आइंस्टीन के उदाहरणों से यह संदेश दिया कि इच्छाशक्ति और सही दृष्टिकोण से कोई भी सपना बड़ा नहीं होता।

उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान, संस्कृति की महफ़िल सजी

समारोह में सत्र 2021-24 के आर्ट्स, साइंस एवं वाणिज्य संकाय के टॉप-3 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, शील्ड और पट्टा देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महफ़िल को जीवंत बना दिया। गीत और नृत्य पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

सफल संचालन और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन पंचम कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमित कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि संस्थापक सचिव का सपना आज साकार हो रहा है और महाविद्यालय निरंतर प्रगति की राह पर है।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग

समारोह में महाविद्यालय के शिक्षक, प्राध्यापकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, प्रो. मुन्नी देवी, इंदु कुमारी, अपराजिता प्रकाश, सुनीता कुजूर, राजकिशोर लाल, सूर्योदय कुमार, अशोक कुमार अग्रवाल, राजमोहन, रोहित कुमार समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X