Last Updated:
रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के पहले ही एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपने तलाक की बात कहकर सभी को हैरान कर दिया. इसके बाद से ही आकांक्षा सु्र्खियों में छाई हुई हैं. उन्होंने कहा था कि वह पति गौरव खन्ना से पिछले एक साल से अलग रह रही हैं. अब इस पर गौरव खन्ना ने रिएक्ट किया है.
नई दिल्ली. टीवी के जाने माने एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों पत्नी आकांक्षा संग तलाक को लेकर चर्चा में हैं. उनकी पत्नी इन दिनों नेटफ्लिक्स पर रियालिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आ रही हैं. शो के दौरान उन्होंने गौरव संग तलाक की बात का खुलासा किया था. अब इस पर गौरव खन्ना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

नेटफ्लिक्स पर रियालिटी शो ‘लॉक अप 2’ इन दिनों स्ट्रीम कर रहा है. शो के पहले ही एपिसोड में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने तलाक का जिक्र कर लोगों के होश उड़ा दिए थे. दोनों एक साल से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं. ये खुलासा भी अकांक्षा ने किया था.

कहा तो ये भी जा रहा है कि कपल के बीच ‘बिग बॉस 19’ के समय से ही अनबन चल रही थी. तलाक की अफवाह के बाद से ही आकांक्षा के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. लेकिन अब इस सारे विवाद पर खुद गौरव खन्ना ने पहली बार अपनी बात रखी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. वह ‘लॉक अप सीजन 2’ का हिस्सा हैं. तलाक की खबरों के बीच 30 जून को गौरव खन्ना ने पहली बार मीडिया के सामने अपनी बात रखी है.

हाल ही में वह ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर नजर आए. उन्होंने वहां, पैपराजी से इस सिलसिले में बात की, जैसे ही उनसे पूछा गया कि उनका हाल चाल कैसा है. तभी उन्होंने कहा कि वही है, जो पहले था, प्यार आज भी उतना ही है और सपोर्ट भी उतना ही है. मैं हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा. मेरी पत्नी है यार. प्यार किया है तो पीछे क्यों हटूं.’

इसके बाद एक पैपराजी ने कहा, ‘भाई, लेकिन काफी कंट्रोवर्सी हो गई है. इस पर गौरव ने कहा कि मैं आकांक्षा को फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं देता हूं. वह अच्छा खेले और जीतकर आए. मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा, उस सपोर्ट करता रहूंगा.

गौरव ने पहली बार तलाक पर चुप्पी तोड़ी है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.इस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘जीके सबसे बेस्ट हैं., वहीं दूसरे ने उनकी आंखों में दिख रहे इमोशंस की तारीफ की. कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

बता दें कि इस बीच अकांक्षा के कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं. श्रीया कालरा और सूफी मोटीवाला से बातचीत के दौरान भी वह कहती नजर आ रही हैं कि उनमें कभी मां बनने की इच्छा नहीं थी. पहले गौरव ने ये बात मान ली थी. लेकिन अब वह बच्चे चाहते हैं, मैं इसके लिए बनी ही नहीं हूं.












