—Advertisement—

,

विंढमगंज जामा मस्जिद में हर्षोल्लास के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: May 28, 2026
— filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0406,0.0000; brp_del_sen:0.1300,0.0000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (200, 0);aec_lux: 168.75928;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 44;

—Advertisement—

विंढमगंज जामा मस्जिद में हर्षोल्लास के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज

विंढमगंज जामा मस्जिद में बकरीद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र होकर बकरीद की नमाज अदा की। नमाज पूरे विधि-विधान और अनुशासन के साथ मौलाना रुस्तम अली के नेतृत्व में संपन्न कराई गई, जो लगभग आधे घंटे तक चली।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। जामा मस्जिद के सदर सुहेल अहमद उर्फ नन्हे खान ने सभी लोगों से मिलजुल कर रहने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए।

त्योहार के इस पावन अवसर पर लोगों ने देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। विंढमगंज में मनाई गई बकरीद ने आपसी प्रेम और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X