—Advertisement—

बाप-बेटे संग रोमांस कर चुकी हसीना, जितेंद्र-राजेश खन्ना-शशि कपूर के साथ दी कई हिट, एक्ट्रेस से बनीं पॉलिटिशियन

Author Picture
Published On: April 3, 2026

—Advertisement—

Last Updated:


80 के दशक की खूबसूरत हसीना जया प्रदा अपने करियर में कई हिट दे चुकी है. उन्होंने अपने दौर में इडंस्ट्री पर राज किया है. अपने करियर में वह जितेंद्र-राजेश खन्ना और शशि कपूर समेत हर बड़े स्टार संग काम कर चुकी हैं.

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की खूबसूरत हसीना जया प्रदा की बड़ी-बड़ी आंखें देख लोग उनके मुरीद हो जाते थे. महज 14 साल की उम्र में जया प्रदा को पहली तेलुगु फिल्म ‘भूमिकोसम’ में काम किया था. लेकिन बाद में वह बॉलीवुड में राज करने लगीं.

जया प्रदा ने अपने करियर में तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया है. हिंदी फिल्मों में फिल्म ‘सरगम’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर नजर आए थे. 3 अप्रैल को जया प्रदा अपना 64वां जन्मदिन मनाएंगी.

चार दशकों तक सिनेमा पर राज करने वाली जया प्रदा ने अपने करियर में 30 साल बड़े धर्मेंद्र संग भी रोमांस किया है. जया प्रदा और धर्मेंद्र ने कई सफल फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिनमें उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

amitabh bachchan jaya prada

एक वक्त में धर्मेंद्र के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती थी. उन्होंने धर्मेंद्र के साथ शहजादे, धर्म और कानून, न्यायदाता जैसी फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों में दोनों की एक्टिंग को भी सराहा गया.

jaya Prada

इतना नहीं धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ भी जया प्रदा ने काम किया है. सनी के साथ वह वीरता और मजबूर जैसी फिल्मों में नजर आई थीं. वीरता में ततो सनी और जया प्रदा रोमांस करते भी नजर आए थे.

jaya Prada

जया प्रदा ने अपनी पहली फिल्म के लिए महज 10 रुपए फीस चार्ज की थी. इसके बाद वह इडंस्ट्री की हाएस्टपैड एक्ट्रेस बन गईं. उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

जया प्रदा ने अपने करियर में इन्होंने ‘सरगम’, ‘मां’, ‘घर घर की कहानी’, ‘तूफान’, ‘स्वर्ग से सुंदर’, ‘संजोग’, ‘मुद्दत’, ‘सिंदूर’, ‘जबरदस्त’, ‘जख्मी’, ‘गंगा तेरे देश में’, ‘कामचोर’, जैसी कई फिल्में निभाकर हिंदी सिनेमा पर राज किया.

Bollywood actress, Jaya prada, South Indian actors in Bollywood, jaya prada marriage, jaya prada love story, jaya prada and Sridevi competition, when Jaya prada became highest paid actress, jaya prada first salary, जयाप्रदा, जयाप्रदा की पहली सैलरी, जयाप्रदा की फिल्में , जयाप्रदा पर क्यों लगा दूसरी औरत का ठप्पा

बता दें कि करियर में तकरीबन 150 फिल्में करने के बाद खूब नाम कमाया. इंडस्ट्री पर राज किया और बाद में वह सासंद बन गईं. करियर पीक पर उन्होंने ये फैसला किया कि वह एक्टिंग को अलविदा कहकर राजनीति जॉइन करेंगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X