Last Updated:
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिशा वकानी ने जेठालाल की पत्नी दयाबेन का किरदार 2008 से 2017 तक निभाया था. इसके बाद से वह मैटरनिटी लीव पर गईं और अबतक शो में लौटकर नहीं आई हैं. दिशा की वापसी पर उनकी को-एक्ट्रेस रहीं जेनिफर मिस्त्री ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि शो में दिशा कभी नहीं आएंगी. यह मेकर्स का टीआरपी स्टंट है. जेनिफर ने मेकर्स पर झूठा हाइप बनाने का आरोप भी लगाया है.
दिशा वकानी की ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कभी नहीं आएंगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 17 साल से ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहा है. लेकिन पिछले 2-3 साल से यह शो विवादों में घिरा रहा. शैलेष लोढा, नेहा मेहता, दिश वकानी, झील मेहता, जेनिफर मिस्त्री समेत कई अन्य कलाकारों ने शो छोड़ दिया. इतना नहीं, शैलेष लोढा और जेनिफर मिस्त्री ने तो शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप भी लगाए. इन सभी को शो से खूब पॉपुलैरिटी मिली. दिशा का दयाबेन वाला किरदार खूब पसंद किया गया. लेकिन 2017 में मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद से वह शो में वापस नहीं आ पाईं.
पिछले 9 साल से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिशा वकानी की वापसी की खबरें कई बार सामने आईं, लेकिन वह अब तक शो में नहीं लौटी हैं. अब, शो में मिसेज रोशन सिंह सोढी का किरदार निभा चुकी जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने दिशा की वापसी को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है.
बॉलीवुड बबल के मुताबिक, जेनिफर मिस्त्री ने कहा कि दिशा वकानी के शो में लौटने की संभावना नहीं है और उनकी वापसी की खबरों को उन्होंने मार्केटिंग स्ट्रैटेजी बताया. जेनिफर ने कहा, “यह सब मार्केटिंग स्ट्रैटेजी का हिस्सा है, वरना वे दर्शकों को कैसे जोड़े रखेंगे और हाइप कैसे बनाएंगे? जब मैं शो में थी.”
2021 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर लौटीं थीं दिशा वकानी
जेनिफर मिस्त्री ने कहा, “हां, दिशा वकानी अब शो में नहीं आ रही हैं. वे उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल मार्केटिंग के लिए करते रहेंगे. एक समय था जब वह सच में वापस आने वाली थीं. 2021 में उन्होंने हमसे बात भी की थी और कहा था कि वह लौट रही हैं. असल में, उनका शूट अगले ही दिन से शुरू होने वाला था. वह आई थीं, कॉस्ट्यूम ट्राई किया था, सब कुछ तय हो गया था. लेकिन उसके बाद क्या हुआ, मुझे नहीं पता. पर्दे के पीछे क्या चला, यह अब भी साफ नहीं है.”
दयाबेन के लिए दिल्ली एक लड़की हुई थी सेलेक्ट
जेनिफर मिस्त्री ने आगे बताया कि दिल्ली की एक लड़की को दिशा वकानी की जगह लेने के लिए लगभग फाइनल कर लिया गया था. उन्होंने कहा, “दिल्ली की एक लड़की ऑडिशन देने आती थी. उसे लगभग दो साल तक दयाबेन के रोल के लिए होल्ड पर रखा गया. उसके साथ मॉक शूट भी किया गया था. वह दयाबेन के लिए एकदम परफेक्ट थी. अगर आप उसका चेहरा नहीं देखते, तो फर्क पता नहीं चलता. लेकिन उसकी उम्र करीब 27-28 साल थी और यही समस्या बन गई. वह दिलीप जोशी के सामने बहुत छोटी दिखती थी, इसलिए उसे शो में नहीं लिया गया.”
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें


