MS Dhoni IPL 2026: आईपीएल 2026 का सीजन अपने आधे पड़ाव तक पहुंच चुका है, लेकिन फैंस अभी भी एक ही चीज का इंतजार कर रहे हैं. एमएस धोनी की मैदान पर वापसी. ‘कैप्टन कूल’ को लेकर इस सीजन शुरुआत में उम्मीद थी कि वह पिंडली की चोट से जल्दी रिकवर कर लेंगे और मैदान पर एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे. प्रैक्टिस सेशन के कुछ वीडियो भी सामने आए थे, जिससे फैंस काफी उत्साहित हो गए थे. लेकिन अब जो ताजा अपडेट आया है, उसने चिंता बढ़ा दी है. सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के मुताबिक, वार्म-अप के दौरान धोनी ने कुछ ज्यादा ही जोर लगा दिया, जिसके बाद उनकी चोट फिर से बढ़ गई. यानी रिकवरी प्रोसेस उतना आसान नहीं रहा जितना पहले सोचा जा रहा था. 44 साल की उम्र में बार-बार चोट लगना और रिकवरी में ज्यादा समय लगना अब टीम और फैंस दोनों के लिए चिंता का विषय बन गया है. सबसे बड़ा सवाल अब यही उठ रहा है क्या ये एमएस धोनी के आईपीएल करियर के आखिरी पड़ाव की शुरुआत है? फैंस अभी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि धोनी जल्द फिट होकर मैदान पर उतरेंगे और एक बार फिर अपने फिनिशिंग अंदाज से मैच खत्म करेंगे.
—Advertisement—
धोनी IPL 2026 में क्यों नहीं दिख रहे? सच में खत्म हो गया ‘कैप्टन कूल’ का चैप्टर?


—Advertisement—

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More








