Last Updated:
अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को प्रोपेगेंडा कहा था जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. रीत को नेटिजेंस ने काफी ट्रोल किया और आखिरकार परेशान होकर उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है.
अनीत पड्डा की बहन रीत ने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया है.
नई दिल्ली. पिछले साल ‘सैयारा’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में अनीत की बहन रीत ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की आलोचना करते हुए इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया. इसके साथ ही रीत ने ‘द केरल स्टोरी’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी फिल्में बस प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देती हैं. इसके साथ ही रीत ने ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा को भी अपने निशाने पर लिया जिसकी वजह से उन्हें भयंकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग से तंग आकर एक्ट्रेस की बहन को आखिरकार अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करना पड़ा.
यह बहस ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बाद शुरू हुई, जिसने ऑनलाइन दर्शकों को दो हिस्सों में बांट दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कुछ दर्शकों ने इसके राजनीतिक संदेश को लेकर सवाल उठाए हैं. निर्देशक आदित्य धर को भी कुछ लोगों ने आलोचना का निशाना बनाया है और उन पर एक खास नैरेटिव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.
रीत पड्डा को ‘धुरंधर’ की आलोचना पड़ी भारी
उन्होंने आगे कहा, ‘जहां तक ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल फाइल्स’ की बात है, इन फिल्मों में तो क्रिएटिव मैथ्स का इस्तेमाल किया गया है: ‘32,000 महिलाएं इस्लाम में धर्मांतरण!’ जबकि असल में ऐसे केस कुछ सौ ही हैं. लेकिन यही तो प्रोपेगेंडा का तरीका है, है ना? सच का एक टुकड़ा लें, उसमें बढ़ा-चढ़ाकर आंकड़े जोड़ दें और अचानक एक पूरे समुदाय के खिलाफ नैरेटिव तैयार हो जाता है. और हां, मैं ऐसी फिल्मों से कोई दिक्कत नहीं मानती… अगर यही आजादी ‘पंजाब 95’ जैसी फिल्मों को भी मिलती, जो असल राजनीतिक मुद्दों को उठाती हैं लेकिन सत्ताधारी पार्टी की लाइन से हटती हैं, तो उन्हें रिलीज ही नहीं होने दिया जाता’.
अनीत पड्डा की बहन ने डिलीट किया अकाउंट
इस विवाद के बीच अनीत की बहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से दूरी बना ली है. उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है और इसके साथ ही अपना लिंक्डइन अकाउंट भी डिलीट कर दिया है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें


