—Advertisement—

उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए विन्ढमगंज के नागेंद्र कुमार

Author Picture
Published On: March 29, 2026

—Advertisement—

छोटे गांव से बड़ी उड़ान: नागेंद्र कुमार ने IIM रांची से पाई पीएचडी की उपाधि


विंढमगंज (सोनभद्र)। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि ग्राम बुटबेढ़वा निवासी नागेंद्र कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नागेंद्र कुमार, श्री विष्णुधारी लाल यादव के पुत्र हैं, जिन्हें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची से “ह्यूमन एआई कोलैबोरेशन इन ऑपरेशन मैनेजमेंट” विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।
यह सम्मान उन्हें 28 मार्च 2026 को आयोजित दीक्षांत समारोह में माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
नागेंद्र कुमार की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि विंढमगंज सहित पूरे सोनभद्र जिले का नाम भी रोशन किया है।
क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह संदेश देती है कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X