—Advertisement—

उत्पाद विभाग में सिपाही बहाली के लिए दौड़ लगा रहे छतरपुर के युवक की मौत

Author Picture
Published On: August 30, 2024

—Advertisement—

संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE

दौड़ने के दौरान दम फूलने से युवक बेहोश हुआ, बाद में दम तोड़ा

छतरपुर थाना के ग्राम कउवल निवासी श्री गिरजा राम के छोटे पुत्र गुडू, उत्पात सिपाही के दौड़ में शामिल होने चियांकि गए थे, दौड़ में सफल होने के बाद बेहोस हो गए, दो दिन बाद डालटनगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में आज सुबह पांच बजे गुडू का निधन हो गया, ऐसी हृदय विदारक घटना से पूरे प्रखण्ड मे शोक की लहर हैं, शत् शत् नमन् एवं विनम्र श्रद्धांजलि उत्पाद विभाग के सिपाही की बहाली के मिली जानकारी के अनुसार युवकों को दौड़ने के लिए कहा गया था। इस दौरान पवन (गुड्डू) दौड़ने के दौरान बेहोश होकर गिर गया।

उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने 2 दिन तक उपचार किया आज गुड्डु के जान बचाने  में असफल रहे डॉ. इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी थी

सिपाही के 583 पदों पर होनी है बहाली

जानकारी हो कि सरकार ने 2023 में उत्पाद विभाग में सिपाही की बहाली के 583 पद निकाले गए थे। 22 अगस्त से लेकर 4 सितंबर तक लगभग 73 हजार 405 युवाओं के द्वारा दौड़ लगाएगें। चयनित अभ्यर्थी को बहाल किया जाएगा। इसके लिए बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से रोजाना हजारों की संख्या में यहां युवा परीक्षार्थी आ रहे हैं आैर दौड़ में भाग ले रहे हैं। बुधवार को लगभग 2 हजार युवाओं ने दौड़ लगाई, जिसमें महिला परीक्षार्थी भी शामिल थी। 23 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक रोजाना 6 हजार युवा दौड़ में भाग लेंगे। अंतिम दिन 4 सितंबर को 5405 युवा भाग लेंगे। जानकारी दी गयी

वहीं युवाओं का कहना है कि रोजाना 6 हजार युवकों को भारी गर्मी में दौड़ लगाना पड़ रहा है, जिसके कारण काफी परेशानी हुई है और इस मौत का कारण भी यही है। सुबह 6:30 से लेकर दोपहर 10:30 तक दौड़ लगवाया जा रहा है, जब भीषण गर्मी होती है। लगभग 10 किलोमीटर एक घंटा में दौड़ लगवाया जा रहा है। पलामू से गये से हुए युवाओं ने बताया कि उत्पाद विभाग के सिपाही के पद के लिए बहुत कठिन कर दिया है

संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X