—Advertisement—

अनंत अंबानी के बर्थडे पर रणवीर सिंह ने लुटाया प्यार, फोटो शेयर करते हुए बताया अपना भाई, वायरल हुआ पोस्ट

Author Picture
Published On: April 10, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक दिल जीत लेने वाला पोस्ट शेयर किया है. अनंत के साथ अपनी गहरी दोस्ती को सेलिब्रेट करते हुए रणवीर ने उन्हें अपना भाई बताया. फोटो में दोनों का तालमेल देखते ही बन रहा है. जहां रणवीर व्हाइट स्वेटशर्ट और कूल सनग्लासेस में काफी रिलैक्स्ड नजर आए, वहीं अनंत अंबानी भी स्टाइलिश जैकेट में बेहद डैशिंग दिख रहे हैं. अब यह तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रणवीर सिंह ने अनंत अंबानी को दी जन्मदिन की बधाई.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अनंत अंबानी को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है. अनंत के साथ अपनी गहरी दोस्ती को दिखाते हुए रणवीर ने उन्हें अपना भाई बताया. वैसे तो रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता का जश्न मना रहे हैं. लेकिन इस बीच अनंत अंबानी के लिए उनका बर्थडे पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है.

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनंत अंबानी के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में रणवीर एकदम रिलैक्स्ड लुक में दिख रहे हैं. उन्होंने ऑफ व्हाइट स्वेटशर्ट के साथ मैचिंग पैंट और व्हाइट टी-शर्ट पहनी है. अपने इस कूल अवतार को उन्होंने व्हाइट सनग्लासेस और ब्लैक बैग के साथ कम्प्लीट किया है.

अनंत अंबानी के नाम रणवीर सिंह का बर्थडे पोस्ट.

रणवीर सिंह ने अनंत अंबानी को दी बर्थडे की बधाई

जामनगर में अनंत अंबानी का 31वें जन्मदिन बड़े ही शानदार अंदाज में मनाया जा रहा है और इस महफिल की जान बने हुए हैं रणवीर सिंह. रणवीर ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें अनंत क्रोकोडाइल लेदर जैकेट और ब्लैक पैंट्स में काफी डैशिंग लग रहे हैं. रणवीर ने इस फोटो पर बड़े ही मजेदार तरीके से क्राउन और डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप बेल्ट के स्टिकर्स लगाए और प्यार से लिखा- हैप्पी बर्थडे भाई.

मोहित चौहान संग रणवीर सिंह ने गाया डूबा-डूबा गाना

सोशल मीडिया पर जामनगर से कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. एक खास वीडियो में रणवीर सिंह सिंगर मोहित चौहान और मनकीत सिंह के साथ सुर मिलाते नजर आए. तीनों को साथ में डूबा-डूबा रहता हूं गाते देख, वहां का माहौल जबरदस्त पार्टी में तब्दील हो गया. इस पार्टी में रणवीर का लुक भी चर्चा में बना हुआ है. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और जैकेट के साथ शिमरी मैटेलिक पैंट्स पहनी थी, जो स्टेज की लाइट्स में चमक रही थी.

जामनगर में लगा बॉलीवुड सितारों का तांता

बताते चलें कि आज यानी 10 अप्रैल को अनंत अपना जन्मदिन मना रहे हैं और उनके इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए पूरा बॉलीवुड जामनगर में इकट्ठा हुआ है. उनके जन्मदिन पर इस जश्न में सितारों का मेला लगा हुआ है. इस हाई-प्रोफाइल पार्टी में शाहरुख खान, गौरी खान, सलमान खान और अगस्त्य नंदा जैसे कई बड़े नाम शामिल होने पहुंचे. बॉलीवुड और अंबानी परिवार का रिश्ता हमेशा से ही बहुत गहरा रहा है और फिल्मी सितारे अक्सर अनंत के मिलनसार और नेक स्वभाव की तारीफ करते नजर आते हैं.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X