—Advertisement—

,

विंढमगंज में श्री रामनवमी सेवा समिति की बैठक संपन्न, राजकमल गुप्ता बने अध्यक्ष

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: March 12, 2026

—Advertisement—

विंढमगंज में श्री रामनवमी सेवा समिति की बैठक, राजकमल गुप्ता बने अध्यक्ष

विंढमगंज क्षेत्र में आगामी रामनवमी पर्व को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से मनाने के उद्देश्य से श्री रामनवमी सेवा समिति, विंढमगंज की एक महत्वपूर्ण आम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी राजकमल गुप्ता को श्री रामनवमी सेवा समिति, विंढमगंज का अध्यक्ष चुना गया, जबकि विक्की मद्देशिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।


बैठक के दौरान समिति के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्री राम का कार्य करने का सौभाग्य उन्हें पिछले वर्ष प्राप्त हुआ था और यह उनके जीवन का एक गौरवपूर्ण क्षण रहा। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम की कृपा से इस वर्ष यह सौभाग्य राजकमल गुप्ता को प्राप्त हुआ है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि राजकमल गुप्ता के नेतृत्व में इस वर्ष रामनवमी का कार्यक्रम और भी अधिक भव्य, अनुशासित तथा श्रद्धामय वातावरण में संपन्न होगा।

windhamganj ramnavami seva samiti meeting
उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि श्री रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि समाज को एकता, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला महापर्व है। समिति के सभी सदस्य मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष राजकमल गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री राम प्रभु का कार्य अत्यंत पवित्र और प्रेरणादायक होता है। सभी लोगों ने राजकमल गुप्ता का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास जताया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रामनवमी के अवसर पर विंढमगंज में धार्मिक कार्यक्रमों, शोभायात्रा एवं विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों को भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प भी लिया। सभी ने एकजुट होकर समाज में धार्मिक और सामाजिक एकता को मजबूत करने की बात कही।

बैठक में मुख्य रूप से आदित्य गुप्ता, मनोज गुप्ता, चंदन कुशवाहा, बुल्लू केशरी, किंशु सिंह, अमरेश केशरी, ओमप्रकाश यादव, जितेंद्र शर्मा, अरविंद गुप्ता, हर्षित प्रकाश, प्रेम कुशवाहा, प्रभात गुप्ता ,लवकुश चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश रावत ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया और रामनवमी के सफल आयोजन के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X