Last Updated:
14 साल बाद भारत दौरे पर आए दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के इवेंट में बवाल हो गया. इस घटना के बाद इसके आयोजक सताद्रु दत्ता को अरेस्ट कर लिया गया है. इस पूरे मामले में फैंस ने जबरदस्त हंगामा देखने को मिला.
लियोनेल मेसी टूर के आयोजक
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लियोनेल मेसी के दौरे के दौरान हालात बेकाबू हो गए. साल्ट लेक स्टेडियम में दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉलर की सिर्फ 22 मिनट की झलक भी न देख पाने से नाराज फैंस ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया, जिससे कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था फैल गई. 14 साल बाद भारत लौटे मेसी अपनी ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ के तहत देश में आए हैं.इस टूर के आयोजन सताद्रु दत्ता थे, जिन्हें फैंस के बवाल के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.
बता दें कि सताद्रु दत्ता ‘ए सताद्रु दत्ता इनिशिएटिव’ के तहत काम करते हैं. सताद्रु ने इससे पहले महान पेले, डिएगो माराडोना और काफू जैसे दिग्गज फुटबॉलरों के लिए भारत में इवेंट को आयोजित कर चुके हैं. सिर्फ कोलकाता ही नहीं, सताद्रु पर ही अलग-अलग शहरों में मेसी के टूर के आयोजन की जिम्मेदारी है. कोलकाता के बाद मेसी हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली भी पहुंचेंगे.
फैंस ने क्यों किया स्टेडियम में हंगामा
GOAT टूर आए मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस ने 4500 से 10000 रुपए की टिकट खरीदा था. मेसी करीब 25 मिनट के लिए साल्ट लेक स्टेडियम में आए थे. इस दौरान आयोजक सताद्रु दत्ता और सुरक्षा कर्मियों ने मेसी को घेर रखा था, जिसके कारण फैंस अपने चहेते स्टार को नहीं देख पाए. इसके बाद जैसे पता चला कि मेसी स्टेडियम में निकल चुके हैं. फैंस मैदान में आ घुसे और हंगामा करने लगे. देखते ही देखते ही हालात अनियंत्रित होने लगी. इस दौरान फैंस ने मैदान फाइबरग्लास की सीटों को नुकसान पहुंचाया. ऐसे में पुलिस बल का प्रयोग करना पड़ा.
आखिरी बार कब भारत आए थे लियोनेल मेसी
लियोनेल मेसी 14 साल बाद भारत के दौरे पर आए हैं. मेसी आखिरी बार साल 2011 में भारत आए थे. उस दौरान कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना ने वेनेजुएला को 1-0 से हराया था. ऐसे में अब कोलकाता के बाद जितने भी शहरों में मेसी जाने वाले उसे लेकर फैंस में उत्साह चरम पर है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


