नई दिल्ली. KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे ने SRH से 65 रन की हार के बाद आलोचकों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोग बिना मैच देखे उनकी स्ट्राइक रेट पर सवाल उठा रहे हैं और उनके खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं. आंकड़ों में पावरप्ले में मजबूत दिखने वाले रहाणे मिडिल ओवर्स में संघर्ष करते हैं. जानिए आखिर रहाणे का यह दर्द क्यों छलका है.कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ( Ajinkya Rahane) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 65 रन की हार के बाद आलोचकों पर खुलकर निशाना साधा. आमतौर पर शांत रहने वाले रहाणे इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी आक्रामक नजर आए. लगातार दूसरी हार के बाद जब उनसे उनके स्ट्राइक रेट, ओपनिंग रोल और बल्लेबाजी अप्रोच को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि आलोचक बिना मैच देखे ही राय बना रहे हैं.रहाणे ने कहा- 2023 से मेरा स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर में से एक है. जो लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं, वो शायद मैच नहीं देख रहे या उनके खिलाफ कोई एजेंडा है. उन्हें मुझे खेलते देखना पसंद नहीं है.
—Advertisement—
VIDEO: लगातार हार के बाद रहाणे ने किन-किन लोगों को ठहराया हार का जिम्मेदार

—Advertisement—
विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More
