Last Updated:
USS Gerald Ford Fire: अमेरिका के समुद्री दैत्य कहे जाने वाले महाबली एयरक्राफ्ट कैरियर का इन दिनों बुरा हाल है. 11 महीने से तैनात अमेरिका की शान कहे जाने वाले इस एयरक्राफ्ट कैरियर में लगी आग ने इसकी हालत खराब कर दी है. 30 घंटे में आग बुझाई जा सकी लेकिन अब हालात ये हैं कि यहां सोने और कपड़े धोने तक की जगह नहीं बची है.
गेराल्ड आर फोर्ड में लगी आग 30 घंटे में बुझे.
Iran-US War News: मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड पर लगी आग ने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे के बाद 600 से ज्यादा नौसैनिकों के सोने की व्यवस्था प्रभावित हो गई है. बताया गया है कि ये आग पिछले हफ्ते जहाज के मुख्य लॉन्ड्री सेक्शन में लगी थी, जिसे बुझाने में चालक दल को 30 घंटे से ज्यादा का समय लगा. आग तो बुझ गई लेकिन इससे जो अव्यवस्था पैदा हुई है, वो कम नहीं हुई. हालात ये हैं कि नाविकों को धुएं से सांस लेने में दिक्कत हुई, जबकि कुछ सैनिकों को हल्की चोटों के लिए इलाज दिया गया. फिलहाल सैकड़ों सैनिक जहाज पर फर्श और टेबल पर सोने को मजबूर हैं. इसके अलावा, लॉन्ड्री सेक्शन के जलने से वे अपने कपड़े भी नहीं धो पा रहे हैं.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें


