Agency:एजेंसियां
Last Updated:
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि अमेरिकी पनडुब्बी ने हिंद महासागर में एक ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से डुबो दिया. उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार अमेरिका ने टॉरपीडो से किसी दुश्मन जहाज को नष्ट किया है. विशेषज्ञों के अनुसार आधुनिक युद्ध में ऐसे हमले बेहद दुर्लभ हैं.
ईरान का जहाज अमेरिका ने डुबोया. (AI Image)
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच एक बड़ी जंग चल रही है. इस जंग में ईरान को बड़ा झटका लगा है. अमेरिका की एक पनडुब्बी ने ईरान के जहाज को हिंद महासागर में डुबो दिया. इसे लेकर अमेरिकी रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने एक बड़ा दावा किया है. पीट हेगसेथ के मुताबिक यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार है जब अमेरिका ने टॉरपीडो से किसी दुश्मन जहाज को डुबोया है. हालांकि उनकी बात गलत है और शायद वह कहना चाहते थे कि अमेरिकी नेवी की पनडुब्बी ने पहली बार जहाज डुबोया है. हेगसेथ ने कहा कि ईरानी जहाज अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में खुद को सुरक्षित समझ रहा था, लेकिन अमेरिकी पनडुब्बी ने उसे टॉरपीडो से निशाना बनाकर समंदर में डुबो दिया. हेगसेथ ने इसे ‘शांत मौत’ बताया और कहा कि यह आधुनिक नौसैनिक युद्ध में एक दुर्लभ घटना है. हालांकि इतिहास में दूसरे देशों ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भी टॉरपीडो से जहाज डुबोए हैं.
Pete Hegseth: In the Indian Ocean, an American submarine sunk an Iranian warship. The thought it was safe in international waters. Instead it was sunk by a torpedo. pic.twitter.com/KjfOhiwDHi


