—Advertisement—

US Iran Ceasefire:28 फरवरी से 8 अप्रैल तक… कितनी बार बदले ट्रंप के तेवर? कब-कब दी ईरान को धमकी?

Author Picture
Published On: April 8, 2026

—Advertisement—

होमवीडियोअमेरिका

US Iran Ceasefire:28 फरवरी से 8 अप्रैल तक… कितनी बार बदले ट्रंप के तेवर? कब-कब दी ईरान को धमकी?

X

US Iran Ceasefire:28 फरवरी से 8 अप्रैल तक… कितनी बार बदले ट्रंप के तेवर? कब-कब दी ईरान को धमकी?

 

arw img

US Iran Ceasefire: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अब सीजफायर के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर बदलते नजर आ रहे हैं. युद्ध के दौरान उनके सख्त बयान चर्चा में रहे, लेकिन अब रुख कुछ नरम दिखाई दे रहा है. सबसे पहले 28 फरवरी 2026 को ट्रंप ने कहा था कि ईरान को बिना शर्त सरेंडर करना होगा. यानी अमेरिका किसी भी शर्त को मानने के मूड में नहीं था. इसके बाद 12 मार्च को उन्होंने साफ कहा कि ईरान को यूरेनियम संवर्धन रोकना होगा. हालांकि अब ईरान की ओर से रखी गई शर्तों में यह साफ है कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखना चाहता है. 5 अप्रैल को ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अंतिम अल्टीमेटम दिया. लेकिन यह समय खत्म होने से पहले ही उनके रुख में बदलाव देखने को मिला. 7 अप्रैल को उनका बयान और ज्यादा सख्त हो गया. उन्होंने कहा कि अगर ईरान नहीं माना तो उसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा और ‘आखिरी रात’ जैसी चेतावनी भी दी. लेकिन 8 अप्रैल आते-आते तस्वीर बदल गई. ट्रंप ने दो हफ्तों के सीजफायर का ऐलान कर दिया और तनाव को फिलहाल रोकने का फैसला लिया गया. कुल मिलाकर, कुछ ही दिनों में ट्रंप के बयान सख्ती से नरमी की ओर जाते दिखे. अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह सीजफायर आगे शांति में बदलता है या फिर हालात फिर से बिगड़ते हैं.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X