Last Updated:
ईरान-अमेरिका जंग में अमेरिकी हेलिकॉप्टर रेस्क्यू मिशन के दौरान हमले का शिकार हो गए. एफ-15E जेट गिराए जाने के बाद एक पायलट लापता है, जिस पर इनाम घोषित किया गया है. इसी को खोजने के लिए अमेरिका के हेलीकॉप्टर लगे हैं. इससे पहले A-10 वॉर्थोग क्रैश किए
तेहरान: ईरान से अपने पायलट को जिंदा निकाल पाना अमेरिका के लिए मुश्किल होता जा रहा है. जमीन पर ईरान में लोग बंदूक लेकर पायलट को खोज रहे हैं. वहीं अमेरिकी एयरफोर्स का रेसक्यू मिशन भी निशाना बन रहा है. हालात ऐसे हो गए हैं कि अमेरिकी सेना अपने ही पायलट को बचाने निकली और खुद हमले का शिकार बन गई. शुक्रवार को अमेरिका के दो सैन्य हेलिकॉप्टर ईरान की फायरिंग की चपेट में आ गए. ये हेलिकॉप्टर उस एफ-15E फाइटर जेट के पायलटों को ढूंढने के लिए निकले थे, जिसे ईरान ने मार गिराने का दावा किया है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के हेलीकॉप्टर जमीन के बेहद करीब उड़ रहे थे, तभी ईरान के पुलिसकर्मियों ने इस पर फायरिंग शुरू कर दी.
WATCH: Iranian police firing at two U.S. HH-60W Jolly Green II helicopters during a search for the downed F-15E crew jet today. pic.twitter.com/mMdrRAlUIN


