—Advertisement—

US Fighter Jet F35 crash: US Fighter Jet Crash| F-35 Crash| ईरान जंग के बीच अमेरिकी फाइटर जेट F-35 क्रैश बाल-बाल बची पायलट की जान

Author Picture
Published On: April 1, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

US Fighter Jet F35 crash: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच यूएस एयरफोर्स के लिए एक बुरी खबर आई है. अमेरिका का सबसे एडवांस स्टेल्थ फाइटर जेट एफ-35 क्रैश हो गया है. ये हादसा अमेरिका के लास वेगास में नेवादा के पास हुआ. गनीमत ये रही कि पायलट ने सही वक्त पर निकलकर अपनी जान बचा ली.

Zoom

F-35 फाइटर जेट. (Credit- Reuters)

US Fighter Jet F-35 Crash in Las Vegas: अमेरिका में नेलिस एयर फोर्स बेस पर एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. शुरुआत में खबर आई थी कि यह F-15 फाइटर जेट था, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि दुर्घटना F-35 फाइटर जेट की थी. यह हादसा नेवादा के क्लार्क काउंटी में लास वेगास के पास हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के क्रैश होने से पहले पायलट ने सुरक्षित तरीके से इजेक्ट कर लिया था. कुछ समय तक पायलट लापता बताया गया, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. बाद में पायलट सुरक्षित मिल गया और उसे मामूली चोटें आई हैं.

अमेरिका के नेलिस एयर फोर्स बेस पर ये हादसा हुआ, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई. शुरुआत में रिपोर्ट्स में कहा गया कि यह F-15 फाइटर जेट था, लेकिन बाद में आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान F-35 फाइटर जेट था. यह हादसा नेवादा के क्लार्क काउंटी में लास वेगास के पास हुआ. एयर फोर्स के मुताबिक यह घटना भारतीय समयानुसार देर रात और अमेरिकी समय के अनुसार शाम करीब 5 बजे हुई, जब अचानक एक संभावित क्रैश की सूचना मिलने के बाद बेस पर इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया.

कैसे हुआ ये पूरा हादसा?

शुरुआत में घटना की पूरी जानकारी साफ नहीं थी, लेकिन बाद में सोशल मीडिया के जरिए पुष्टि की गई कि एक फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. करीब 5 बजकर 42 मिनट एक अपडेट में बताया गया कि पायलट को खोज लिया गया है और वह सुरक्षित है. उसे केवल मामूली चोटें आई हैं और इलाज के लिए मेडिकल टीम के पास भेजा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विमान लास वेगास से करीब 25 मील उत्तर-पूर्व में इंडियन स्प्रिंग्स इलाके के पास क्रैश हुआ. शुरुआत में विमान के लापता होने की खबर आई थी, लेकिन बाद में उसका मलबा उसी इलाके में मिला. राहत की बात यह रही कि इस हादसे से किसी भी आबादी वाले क्षेत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

सुरक्षित निकल गया पायलट

एयर फोर्स के बयान के मुताबिक विमान के क्रैश होने से पहले पायलट ने सुरक्षित तरीके से इजेक्ट कर लिया था. हालांकि शुरुआती घंटों में पायलट का पता नहीं चल पाया, जिसके चलते तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. मौके पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें और सुरक्षाकर्मी पहुंच गए और इलाके को घेर लिया गया. इससे पहले एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि F-15 फाइटर जेट में तकनीकी दिक्कत या उड़ान के दौरान संतुलन से जुड़ी समस्या आई थी, लेकिन अभी तक हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है. फिलहाल अमेरिकी वायुसेना इस पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X