—Advertisement—

Trump to fire Pete Hegseth : Iran US War | पीट हेगसेथ को नौकरी से निकालेंगे ट्रंप, खबर मिली तो ईरानी मीडिया ने मांगा फोन नंबर

Author Picture
Published On: April 4, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ इन दिनों अपनी नौकरी जाने के डर से गहरे तनाव में हैं. हाल ही में अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी की बर्खास्तगी के बाद हेगसेथ को डर है कि राष्ट्रपति ट्रंप उन्हें भी हटा सकते हैं. इस असुरक्षा के चलते उन्होंने आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज का इस्तीफा तक मांग लिया है. खबर है कि हेगसेथ को आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल से अपनी कुर्सी के लिए खतरा महसूस हो रहा है, जिन्हें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का करीबी माना जाता है. इस बवाल के बीच ईरानी मीडिया ने US की चुटकी ली है.

Zoom

पीट हेगसेथ को निकालने को तैयार ट्रंप

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही भीषण जंग के बीच व्हाइट हाउस के अंदर एक अलग ही ‘कोल्ड वॉर’ छिड़ गई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिस तेजी से अपने कैबिनेट मंत्रियों को नौकरी से निकाल रहे हैं, उसने अब रक्षा मंत्री (Defence Secretary) पीट हेगसेथ की रातों की नींद उड़ा दी है. अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी की छुट्टी होने के बाद अब पेंटागन के गलियारों में चर्चा है कि अगला नंबर हेगसेथ का ही है. हालत यह है कि हेगसेथ इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने अपनी कुर्सी बचाने के लिए सेना के बड़े जनरलों पर ही गाज गिराना शुरू कर दिया है. उधर, इस अंदरूनी कलह को देखकर ईरानी मीडिया ने चुटकी ली है और पोस्ट में उनका फोन नंबर मांगा है.

ईरानी मीडिया ने क्यों मांगा हेगसेथ का नंबर?

पीट हेगसेथ ही वो शख्स हैं, जिन्हें कुछ दिन पहले ट्रंप प्वाइंट करते हुए कहा था ‘इन्होंने ही ईरान से जंग लड़ने की सलाह दी थी’. इसके अलावा हेगसेथ, ईरान के खिलाफ खुलकर ऊल-जलूल बातें बोलते दिखाई दिए हैं. अब जब हेगसेथ की नौकरी पर खतरे की खबरें फैल रही हैं तो ईरानी मीडिया ने उन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा है और पोस्ट में कहा है कि ‘जिसके पास भी उसका नंबर हो, उसे कॉल करके कहो कि वो बार-बार कॉल रिजेक्ट करना बंद करे. जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं, श्रीमान युवा युद्ध मंत्री’.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X