वॉशिंगटन: दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से सत्ता में आए हैं, तब से दुनिया भर में बवाल काटे हुए हैं. जंग झेड़ने, राष्ट्रपति को उठावाने और अपने ही सहयोगियों को धमकाने तक ट्रंप सारे कांड कर चुके हैं. सिर्फ यही नहीं वो अपनी जुबान पर भी काबू खो चुके हैं. पद की गरिमा को ताक पर रखकर वो कई लोगों को भद्दे शब्द बोल चुके हैं और बेइज्जत कर चुके हैं. हाल ही में ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को बुली किया है और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों को भी नहीं छोड़ा. आगे जानें ट्रंप की बदजुबानी के 5 सबसे बदनाम किस्से.
मैक्रों को किया बेइज्जत, पत्नी को भी नहीं छोड़ा
जस्टिन ट्रूडो को डिनर के बाद पिलाया बेइज्जती का घूंट
दिसंबर 2024 में ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को नीचा दिखाने के लिए उन्हें ‘प्रधानमंत्री’ मानने से ही इनकार कर दिया. उन्होंने ट्रूडो को ‘कनाडा राज्य का गवर्नर’ कहकर संबोधित किया. उन्होंने इस भद्दे बयान के जरिए कनाडा पर अमेरिका के कब्जे की मंशा जाहिर की थी. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कनाडा के महान राज्य के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो के साथ डिनर करके खुशी हुई’. किसी देश के प्रमुख को ‘गवर्नर’ कहना उस देश की संप्रभुता का सीधा अपमान है, क्योंकि गवर्नर किसी देश का नहीं बल्कि एक राज्य का पद होता है.
ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की बार-बार बेइज्जती
जेलेंस्की की लाइव बेइज्जती
फरवरी 2025 में जेलेंस्की जब ट्रंप से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे थे तब ओवल ऑफिस में बैठकर ट्रंप और जेडी वेंस ने जेलेंस्की को बुरी तरह बेइज्जत किया था. ट्रंप ने रूस-यूक्रेन की जंग का जिम्मेदार जेलेंस्की को ठहराते हुए ‘एहसान फरामोश’ होने का आरोप लगाया था. ट्रंप इस बात से चिढ़े थे कि चुनाव जीतने से पहले तक जेलेंस्की जो बाइडन के बड़े सपोर्टर थे.
रिपोर्टर को कहा- Quiet Piggy
नेताओं के अलावा ट्रंप पत्रकारों को भी नहीं बख्शते. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक रिपोर्टर ने उनसे तीखा सवाल पूछने की कोशिश की, तो ट्रंप ने उन्हें चुप कराते हुए ‘क्वायट पिगी’ (चुप रहो नन्हे सूअर) कहकर पुकारा. एक पत्रकार के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना बताता है कि ट्रंप को प्रेस की आजादी और सम्मान की कितनी कम परवाह है.


