—Advertisement—

TCS Dividend 2026: तीसरे अंतरिम और स्पेशल डिविडेंड की पूरी जानकारी.

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

TCS dividend 2026: टाटा सर्विसेज कंसल्टेंसी ने कल सोमवार (12 जनवरी 2026) को कंपनी ने इस वित्त वर्ष का तीसरा अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया. कंपनी 11 रुपये का सामान्य डिविडेंड और 46 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने जा रही है. यहां इसकी रिकॉर्ड डेट से लेकर पेमेंट की तारीख तक की पूरी जानकारी दी गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Image – AI Created.

TCS dividend 2026: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2026 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड के साथ एक स्पेशल डिविडेंड देने का फैसला किया है. कंपनी ने प्रति शेयर 11 रुपये का तीसरा अंतरिम डिविडेंड और 46 रुपये का विशेष डिविडेंड घोषित किया है. दोनों शेयरों का फेस वैल्यू 1 रुपये है. इस तरह चालू वित्त वर्ष में अब तक कुल डिविडेंड 79 रुपये प्रति शेयर हो चुका है, जो निवेशकों के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है.

कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शनिवार (17 जनवरी 2026) तय की है. जिन निवेशकों का नाम इस तारीख तक कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स में दर्ज होगा, उन्हें डिविडेंड का हक मिलेगा. इसके अलावा, जिनका नाम डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में लाभकारी मालिक (beneficial owners) के रूप में दर्ज है, वे भी इस भुगतान के पात्र होंगे.

कब होगा डिविडेंड का भुगतान

डिविडेंड का भुगतान 3 फरवरी 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा. जिन निवेशकों के शेयर डीमैट खाते में हैं, उनके बैंक खाते में रकम सीधे जमा हो जाएगी. वहीं जिनके पास कागजी शेयर हैं, उन्हें तय प्रक्रिया के अनुसार भुगतान मिलेगा.

TCS डिविडेंड की हिस्ट्री

अगर पीछे देखें तो इसी वित्त वर्ष में टीसीएस पहले ही दो बार 11-11 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुका है. पिछले वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने कुल 126 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड बांटा था. इसमें तीन अंतरिम डिविडेंड 10-10 रुपये के, 66 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 30 रुपये का फाइनल डिविडेंड शामिल था. इससे साफ है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने की कोशिश कर रही है.

कैसा रहा TCS का तिमाही नतीजा

डिविडेंड की घोषणा के साथ टीसीएस ने दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे भी जारी किए. कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 67,087 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 63,973 करोड़ रुपये था. यानी करीब 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. कंपनी ने यह भी बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सेवाओं से सालाना कमाई 1.8 अरब डॉलर तक पहुंच गई है, जिसमें तिमाही आधार पर 17.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है.

शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक साल में टीसीएस के शेयर में करीब 24 प्रतिशत की गिरावट आई है. हालांकि साल की शुरुआत से अब तक इसमें लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है. कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 4,322.95 रुपये रहा है, जबकि न्यूनतम स्तर 2,866.60 रुपये दर्ज किया गया है. ऐसे में निवेशकों के लिए डिविडेंड एक तरह से संतुलन बनाने वाला सहारा साबित हो सकता है.

About the Author

authorimg

Malkhan Singh

मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे …और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X