—Advertisement—

Studds IPO : दो दिन में मिला 5 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी आया उछाल, पैसा लगाने को बचा है बस एक दिन

Author Picture
Published On: March 22, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Studds Accessories IPO- स्टड्स एक्सेसरीज ने इस आईपीओ के जरिए ₹455.49 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है. खास बात यह है कि यह पूरा IPO ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में है. आईपीओ की जीएमपी (Studds Accessories IPO GMP) में लगातार उछाल आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

स्‍टड्स एक्सेसरीज आईपीओ का प्राइस बैंड ₹557 से ₹585 तय किया गया है.

नई दिल्‍ली. देश की मशहूर हेलमेट निर्माता कंपनी, स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड (Studds Accessories IPO) के IPO का जहां निवेशकों का जोरदार रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है, वहीं ग्रे मार्केट (Studds Accessories IPO GMP) में भी इश्‍यू के शेयर अच्‍छे-खासे प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. स्‍ट्डस आईपीओ 30 अक्‍टूबर को खुला था. दो दिन में ही यह 5.08 गुना भर चुका है. आईपीओ खुलने के पांच घटें के भीतर ही पूरा भर गया था.अब तक कुल 2,77,11,500 शेयरों के लिए बोलियां आईं, जबकि ऑफर में केवल 54,50,284 शेयर उपलब्ध हैं. खुदरा निवेशक श्रेणी को 6.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशक (NII) श्रेणी में 9.62 गुना बोलियां लगीं. वहीं, योग्य संस्थागत निवेशक (QIB) श्रेणी दो दिन में 0.04 गुना भरी है. स्‍टड्स आईपीओ 3 नंवबर को बंद होगा. यानी निवेशकों के पास अभी इस आईपीओ में पैसा लगाने के लिए एक दिन बाकी है.

स्टड्स एक्सेसरीज ने इस आईपीओ के जरिए ₹455.49 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है. खास बात यह है कि यह पूरा IPO ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में है. यानी कोई नए शेयर जारी नहीं हुए हैं, बल्कि पुराने शेयरधारक अपने शेयर बेच रहे हैं. इसी वजह से IPO से जो पैसा आएगा, वह कंपनी की बजाय शेयर बेचने वाले निवेशकों के पास जाएगा. इश्‍यू में प्रमोटर्स मधु भूषण खुराना, सिद्धार्थ भूषण खुराना और चंद खुराना मिलकर 67 लाख शेयर बेच रहे हैं. इसके बाद प्रमोटर्स की कंपनी में हिस्सेदारी 78.8% से घटकर 61.8% हो जाएगी.

स्‍टड्स एक्सेसरीज आईपीओ प्राइस बैंड

स्‍टड्स एक्सेसरीज आईपीओ का प्राइस बैंड ₹557 से ₹585 तय किया गया है. इश्‍यू के एक लाट में 25 शेयर हैं. रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगाना जरूरी है. इस तरह आपको अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इस आईपीओ में 14625 रुपये लगाने होंगे. आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 4 नवंबर 2025 को होने की संभावना है, और लिस्टिंग 7 नवंबर 2025 को BSE और NSE पर हो सकती है.

स्टड्स एक्सेसरीज आईपीओ GMP

ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाली वेबसाइट आईपीओवॉच.इन के अनुसार, स्टड्स एक्सेसरीज के IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) रविवार को अभी ₹67 प्रति शेयर चल रहा है. आईपीओ खुलने के दिन यानी गुरुवार को जीएमपी 53 रुपये था. इसका मतलब है कि जीएमपी में उछाल आ रहा है. मौजूदा जीएमपी संकेत दे रहा है कि निवेशकों को 11.45 फीसदी लिस्टिंग गेन मिल सकता है.

बाजार जानकारों का कहना है कि भारत में टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और स्टड्स एक्सेसरीज इस बाजार में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसलिए यह IPO शॉर्ट-टर्म मुनाफा के साथ-साथ लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए भी अच्छा मौका हो सकता है.

(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

Related News
Home
Facebook
Telegram
X