Last Updated:
अगर आप भी सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का भौकाल देखकर आए हैं और अब घर बैठे वैसा ही रोमांच महसूस करना चाहते हैं, तो यह वीकेंड आपके लिए खास होने वाला है. ओटीटी पर ऐसी कई जबरदस्त स्पाई थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं, जो सस्पेंस और एक्शन के मामले में ‘धुरंधर’ को कड़ी टक्कर देती हैं. जासूसी की दुनिया, खतरनाक मिशन और रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्विस्ट से भरपूर इन 5 फिल्मों को आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. तो बस, पॉपकॉर्न तैयार रखिए और शुरू हो जाइए.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में क्या आई, इसने तो बॉक्स ऑफिस पर जैसे आग लगा दी है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह स्पाई थ्रिलर फिल्म एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे धाकड़ सितारों की फौज है, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान फूंक दी है. (फोटो साभार: IMDb)

खास बात यह है कि फिल्म को न सिर्फ इंडिया में, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ‘धुरंधर 2’ की इस ग्लोबल कामयाबी ने साबित कर दिया है कि दर्शकों को असली एक्शन और थ्रिल कितना पसंद आ रहा है. अगर आपको भी यह फिल्म थिएटर में पसंद आई है, तो इस वीकेंड घर बैठे आप इन 5 बेहतरीन स्पाई थ्रिलर फिल्मों का मजा ले सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

एक था टाइगर: सलमान खान और कैटरीना कैफ की ‘एक था टाइगर’ साल 2012 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही थी. कबीर खान की इस फिल्म में एक रॉ एजेंट (टाइगर) की कहानी दिखाई गई है, जिसे एक पाकिस्तानी जासूस (जोया) से प्यार हो जाता है. एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का यह मेल दर्शकों को बहुत पसंद आया था. सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री देखने के लिए आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

राजी: आलिया भट्ट की ‘राजी’ हाल के सालों की सबसे बेहतरीन स्पाई फिल्मों में से एक है. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल और जयदीप अहलावत भी अहम रोल में हैं. कहानी ‘सेहमत’ नाम की एक लड़की की है, जिसे उसका पिता जासूस बनाकर पाकिस्तान भेज देता है. वतन के लिए उसकी कुर्बानी और बहादुरी की यह कहानी आपको भावुक कर देगी. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)

बेबी: अक्षय कुमार, अनुपम खेर और राणा दग्गुबाती की फिल्म बेबी आज भी लोगों की पसंदीदा लिस्ट में टॉप पर रहती है. नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी 2015 की यह फिल्म अपने सस्पेंस और जबरदस्त एक्शन के लिए जानी जाती है. अक्षय की शानदार एक्टिंग और फिल्म की रफ़्तार आपको अंत तक स्क्रीन से चिपकाए रखती है. अगर आपने इसे अब तक नहीं देखा है, तो इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

नाम शबाना: फिल्म बेबी का प्रीक्वल ‘नाम शबाना’ तापसी पन्नू के किरदार शबाना खान पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण लड़की रॉ की तेज-तर्रार एजेंट बनती है. तापसी को ट्रेनिंग देते हुए मनोज बाजपेयी और अक्षय कुमार भी अहम रोल में नजर आते हैं. हाई-वोल्टेज एक्शन और दमदार कहानी वाली यह फिल्म आप जी5 पर एन्जॉय कर सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

डी-डे: निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी ‘डी-डे’ एक बेहद रियलिस्टिक और एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर है. फिल्म में ऋषि कपूर, इरफान खान और अर्जुन रामपाल जैसे मंझे हुए सितारे नजर आते हैं. कहानी रॉ एजेंटों की एक टीम की है, जो भारत के सबसे बड़े दुश्मन को पाकिस्तान से वापस लाने के मिशन पर निकलती है. धोखे और देशभक्ति के बीच फंसी यह रोमांचक फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है. इसमें ऋषि कपूर ने दाऊद इब्राहिम का रोल निभाया था. (फोटो साभार: IMDb)


