—Advertisement—

SPORTS PODCAST: क्‍या मेसी पूरा माइलस्‍टोन पूरा करेगा अर्जेंटीना का सपना, फ्रांस ब्राजील… खड़े हैं राह में

Author Picture
Published On: March 21, 2026

—Advertisement—

नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. सबसे पहले बात फीफा वर्ल्ड कप 2022 की. डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस के अलावा इंग्लैंड, अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है. रविवार को खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मैच में गत चैंपियन फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हराकर अंतिम 8 में प्रवेश किया. विजेता फ्रांस की ओर से दो गोल किलियान एमबापे ने और एक गोल ओलिवर गिरोड के किया. फ्रांस के लिए पहला गोल फॉरवर्ड ओलिवर गिरोड ने खेल के 44वें मिनट में किया.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X