—Advertisement—

R Madhavan Thriller Movies: आर माधवन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, रोंगटे खड़ देगी दूसरी फिल्म की खौफनाक कहानी, चौथे नंबर वाली है मस्ट वॉच

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

आर माधवन ने हमेशा से अपनी दमदार एक्टिंग और दमदार किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है. थ्रिलर शैली में भी उनकी पकड़ जबरदस्त पकड़ है. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर चर्चा मे बने हुए हैं. इसमें वह भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर यानी अजीत डोभाल से प्रेरित अजय सान्याल के किरदार में नजर आएंगे. इससे पहले हम आपको उनकी थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताते है जिन्होंने ऑडियंस के रोंगटे खड़ कर दिए.

नई दिल्ली. आर माधवन ने अपने करियर में लवर बॉय से लेकर एक सख्त पुलिस वाले तक के कई यादगार किरदार निभाए हैं. वह हर किरदार में जान फूंक देते हैं. उनकी फिल्म धुरंधर ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. लेकिन इससे पहले भी माधवन ने कई ऐसी सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में दी हैं, जिन्होंने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए. आइए जानते हैं माधवन की उन पांच बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों के बारे में, जिन्हें आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए. (फोटो साभार: IMDb)

विक्रम वेधा: तमिल सिनेमा की यह फिल्म माधवन के करियर की सबसे बेहतरीन थ्रिलर मानी जाती है. इसमें उन्होंने एक सख्त एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस ऑफिसर विक्रम का रोल निभाया है, जो एक खूंखार अपराधी वेधा (विजय सेतुपति) को पकड़ने की कोशिश करता है. फिल्म की खासियत इसकी कहानी और नैतिकता के बीच की बारीक रेखा है. हर बार जब वेधा, विक्रम को एक कहानी सुनाता है, तो सच्चाई की नई परतें खुलती हैं. यह माइंड-गेम और जबरदस्त एक्शन का एक बेजोड़ संगम है. (फोटो साभार: IMDb)

r madhavan thriller movies, r madhavan suspense movies, r madhavan thriller films list, best thriller movies of r madhavan, आर माधवन थ्रिलर फिल्में, आर माधवन सस्पेंस मूवीज, आर माधवन बेस्ट थ्रिलर फिल्में, आर माधवन न्यूज

शैतान: इस सुपरनैचुरल थ्रिलर में माधवन ने पहली बार एक बेहद डरावने किरदार से सबको चौंका दिया. फिल्म की कहानी ‘वशीकरण’ और काले जादू के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां माधवन एक परिवार के घर में जबरदस्ती घुसकर बेटी को अपने वश में कर लेता है. उनकी दमदार अदाकारी ने दर्शकों के मन में डर पैदा कर दिया. यह फिल्म साबित करती है कि माधवन सिर्फ हीरो ही नहीं, बल्कि एक खूंखार विलेन के रूप में भी बेमिसाल हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

r madhavan thriller movies, r madhavan suspense movies, r madhavan thriller films list, best thriller movies of r madhavan, आर माधवन थ्रिलर फिल्में, आर माधवन सस्पेंस मूवीज, आर माधवन बेस्ट थ्रिलर फिल्में, आर माधवन न्यूज

13बी: फियर हैज अ न्यू एड्रेस: यह एक हॉरर थ्रिलर मूवी है. माधवन इसमें मनोहर के रोल में हैं, जो एक नए घर में शिफ्ट होता है. जल्द ही उसे एहसास होता है कि उसके घर में आने वाला एक टीवी सीरियल असल में उसके परिवार के भविष्य की घटनाओं को दिखा रहा है. यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर आज भी अपनी यूनिक कहानी और सस्पेंस की वजह से कल्ट क्लासिक मानी जाती है. (फोटो साभार: IMDb)

r madhavan thriller movies, r madhavan suspense movies, r madhavan thriller films list, best thriller movies of r madhavan, आर माधवन थ्रिलर फिल्में, आर माधवन सस्पेंस मूवीज, आर माधवन बेस्ट थ्रिलर फिल्में, आर माधवन न्यूज

निशब्दम: इस मिस्ट्री थ्रिलर में आर माधवन एक मशहूर संगीतकार एंथोनी के किरदार में हैं. कहानी एक पुरानी और डरावनी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक कत्ल हो जाता है. माधवन और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी ने इस मर्डर मिस्ट्री में जान फूंक दी है. फिल्म में सस्पेंस का लेवल इतना जबरदस्त है कि आप आखिरी सीन तक अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि कातिल कौन है. माधवन का शांत और रहस्यमयी अंदाज इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी है. (फोटो साभार: IMDb)

r madhavan thriller movies, r madhavan suspense movies, r madhavan thriller films list, best thriller movies of r madhavan, आर माधवन थ्रिलर फिल्में, आर माधवन सस्पेंस मूवीज, आर माधवन बेस्ट थ्रिलर फिल्में, आर माधवन न्यूज

धोखा: राउंड डी कॉर्नर: अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जहां हर किरदार झूठ बोल रहा हो, तो यह आपके लिए ही है. फिल्म में माधवन ने एक ऐसे पति का रोल निभाया है जिसकी पत्नी को एक आतंकवादी ने घर में बंधक बना लिया है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पुलिस, पति और आतंकवादी, तीनों एक ही घटना के अलग-अलग सच बताते हैं. माधवन की मैच्योर एक्टिंग और क्लाइमेक्स का सस्पेंस आपको अंत तक बांधे रखेगा कि आखिर असली धोखा किसने दिया. (फोटो साभार: IMDb)

r madhavan thriller movies, r madhavan suspense movies, r madhavan thriller films list, best thriller movies of r madhavan, आर माधवन थ्रिलर फिल्में, आर माधवन सस्पेंस मूवीज, आर माधवन बेस्ट थ्रिलर फिल्में, आर माधवन न्यूज

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों आर माधवन फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी लीज किरदारों में नजर आएंगे. कमाल की बात है कि इस मूवी ने दुनियाभर में एडवांस बुकिंग में ही 130 करोड़ की कमाई कर ली है. धुरंधर 2 फिल्म 19 मार्च, 2026 को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X