Last Updated:
‘धुरंधर’ में आर माधवन ने चीफ एडवाइजर अजय सान्याल का किरदार निभाया. उनके इस किरदार को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया है. वह अब इसके सीक्वल ‘धुरधंरः द रिवेंज’ में फिर से इसी किरदार में दिखेंगे. धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है. अगर आप ने ‘धुरंधर’ नहीं देखी है, तो आप इसे एन्जॉय कर सकते हैं.
नेटफ्लिक्स पर सिर्फ आर माधवन की ‘धुरंधर’ ही नहीं, कई अन्य फिल्में भी स्ट्रीम हो रही है. अगर आप आर माधवन की अदाकारी के फैन है, तो उनकी 5 बेहतरीन फिल्मों को आप एक ही प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. आर माधवन की इन 5 फिल्मों में उनकी एक्टिंग की विविधता साफ दिखती है. ये फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं– थ्रिलर, स्पाई एक्शन, रोमांस, स्पोर्ट्स ड्रामा, मेंटरशिप और फैमिली कॉमेडी. कौन-सी हैं ये पांच फिल्में? आइए जानते हैं.

धुरंधरः आर माधवन की लेटेस्ट बड़ी फिल्म है. रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, लेकिन माधवन अहम रोल में हैं – अजय सान्याल, इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर के किरदार में हैं. ‘धुरंधर’ स्पाई थ्रिलर है जिसमें पाकिस्तान में घुसपैठ, 26/11 रिवेंज और बड़े थ्रेट्स हैं. माधवन का ‘चैरियट ऑफ कर्मा’ वाला किरदार इंटेंस और मेंटर जैसा है. उनके इस किरदार में इमोशंस और देशभक्ति देखने को मिली.

धोखा राउंड द कॉर्नरः साल 2022 में आई रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर में आर माधवन ने यथार्थ सिन्हा का किरदार निभाया. यथार्थ एक एडवरटाइजिंग एक्जीक्यूटिव हैं, जिसकी पत्नी (खुशाली कुमार) का अपारशक्ति खुराना का किरदार किडनैप कर लेता है. कहानी में धोखे, लाइज़ और रियलिटी के ट्विस्ट हैं. माधवन का परफॉर्मेंस टेंशन भरा और इमोशनल है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आप जैसा कोईः पिछले साल आई रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है. फिल्म में आर माधवन कुछ-कुछ ‘तनु वेड्स मनु’ के डॉक्टरजी से मिलता-जुलता था. बस वह इसमें संस्कृत के प्रोफेसर के किरदार में थे. अधेड़ उम्र के थे और शादी नहीं हुई थी. ऐप के जरिए फातिमा सना शेख के किरदार मधु बोस से मुलाकात होती है. दोनों के बीच एक ऐज गैप, पैट्रियार्की और ट्रेडिशन बनाम मॉडर्ननिटी की बहस देखने को मिलती है. माधवन का किरदार अजीब है लेकिन प्यारा है.

टेस्टः 2025 में आई तमिल स्पोर्ट्स साइकोलॉजिकल थ्रिलर में आर माधवन ने सारा का किरदार निभाया, जो एक साइंटिस्ट जो हाइड्रो-फ्यूल प्रोजेक्ट बचाने की जंग लड़ रहा है. उसकी पत्नी (नयनतारा) मां बनना चाहती है, और एक फेडेड क्रिकेटर (सिद्धार्थ) लास्ट मैच खेलना चाहता है. तीन पैरलल स्टोरीज– लाइफ को टेस्ट से जोड़कर दिखाया गया. आर माधवन का रोल इंटेंस, इमोशनल और रेजिलिएंट है.

गुरुः 2007 की क्लासिक में आर माधवन ने श्याम सक्सेना का किरदार निभाया.श्याम एक ईमानदार जर्नलिस्ट है, जो गुरुकांत देसाई (अभिषेक बच्चन) के खिलाफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म करता है. फिल्म देश के कई पूंजपतियों से इंसपायर्ड है. इस फिल्म में आर माधवन का सपोर्टिंग रोल था.

देदे प्यार दे 2– 2025 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ में आर. माधवन राकेश राजजी खुराना का किरदार निभाया, जो रकुल प्रीत सिंह के पिता बना है. वह मॉडर्न पिता हैं, जो बेटी के रिलेशनशिप को स्वीकार करते हैं, लेकिन जब पता चलता है कि बॉयफ्रेंड उनकी उम्र का है, तो वह पूरी जान लगा देते हैं कि दोनों की शादी न हो. इसमें उनका कॉमिक टाइमिंग बेहतरीन दिखता है. एक लविंग और ओवरप्रोटेक्टिव पिता के किरदार में उन्होंने लोगों का दिल चुरा लिया.

आर माधवन अब ‘धुरंधर 2’ में दिखाई देंगे. यह फिल्म 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. इसके अलावा वह तमिल बायोपिक ‘जीडी नायडू’ में नजर आएंगे. नेटफ्लिक्स पर उनकी क्राइम ड्रामा और एजिंग गैंगस्टर वाली स्टोरी ‘लीगेसी’ रिलीज होगी.


