Last Updated:
आर माधवन को पिछले साल आई आदित्य धर की धुरंधर में दमदार किरदार में देखा गया था. आज की तारीख में आर माधवन सरकारी अफसर से लेकर साइंटिस्ट तक का किरदार अदा कर चुके हैं. एक्टर ने अपने लंबे करियर के दौरान कई वर्सेटाइल किरदार निभाए हैं, लेकिन एक पूरा दौर ऐसा था जब वो दर्शकों के सबसे पसंदीदा लवर बॉय थे. आ माधवन का नाम लेते ही सबसे पहले जहन में ‘मैं दिल्ली बोल रहा हूं मैडी से’ आता है. 25 साल पहले आई फिल्म का ये डायलॉग आज भी चेहरों पर मुस्कान ले आता है. इस फिल्म से रफ्तार पकड़ने के बाद लंबे करियर के दौरान आर माधवन ने कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. इस लिस्ट में बताई गई सभी फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी.
25 साल पहले आई आर माधवन की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट रोमांटिक फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म ने एक्टर के करियर को एक नई दिशा दी और उन्हें 90 के दशक का फेवरेट लवर बॉय बनाया. आर माधवन ने तमिल फिल्म ‘अलाई पायुथे’ से करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था.

साउथ की फिल्मों में लवर बॉय की इमेज बनाने के बाद आर माधवन ने हिंदी फिल्मों का रुख किया. साल 2001 में आई फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से आर माधवन के करियर को एक नई दिशा मिली. इस रोमांटिक फिल्म में माधवन ने ‘मैडी’ यानी मधव शास्त्री का किरदार निभाया था. उनके साथ फिल्म में दीया मिर्जा और सैफ अली खान भी अहम किरदार में दिखे थे.

बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट रोमांटिक फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ तमिल फिल्म ‘मिन्नाले’ की रीमेक थी जिसमें माधवन ने ही लीड रोल अदा किया था. उस समय हिंदी दर्शकों के लिए माधवन एक नया चेहरा थे, लेकिन उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और नेचुरल एक्टिंग ने तुरंत ध्यान खींच लिया. फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्टर ने अपने दमदार अभिनय से इस किरदार को पर्दे पर कुछ ऐसे जीवित किया कि वो रोल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. आज भी आर माधवन के किरदार मैडी की दर्शकों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इस फिल्म ने भले ही माधवन को पहचान दिलाई, लेकिन ये एक्टर की इकलौती हिट फिल्म नहीं है.

साल 2006 में देशभक्ति की भावना से भरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में आर माधवन छोटे लेकिन अहम किरदार में दिखे थे. उनका स्क्रीन टाइम भले ही कम था, लेकिन दमदार प्रेसेंस को क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था.

एक्टर की सफल फिल्मों का जिक्र हो और 3 इडियट्स का नाम न आए ये मुमकिन नहीं. साल 2009 में आमिर खान, शरमन जोशी के साथ आर माधवन की फिल्म ‘3 इडियट्स’ बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों की सूची में शामिल है. इस फिल्म में फरहान का किरदार कुछ ऐसा था जिसपर आज भी जमकर मीम्स बनते हैं.

कंगना रनौत के साथ आर माधवन की फिल्म तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स- ये दोनों फिल्में यू तो फीमेल सेंट्रिक थीं, लेकिन माधवन ने अपनी एक्टिंग ध्यान खींचा था. कंगना के साथ उनकी केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग को काफी पसंद किया गया था. तनु वेड्स मनु फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थीं.

विजय सेतुपति और आर माधवन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ तमिल भाषा में जबरदस्त हिट रही थी. फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की थी. इसमें आर माधवन एक सख्त पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखे. क्रिटिक्स ने उनके अभिनय को काफी सराहा था. ‘विक्रम वेधा’ की साल 2022 में हिंदी रीमेक बनी थी, लेकिन माधवन उसका हिस्सा नहीं थे.


