—Advertisement—

पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय मेदनीखाड़ में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: March 29, 2026

—Advertisement—

दुद्धी/सोनभद्र। ब्लॉक दुद्धी अंतर्गत पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय मेदनीखाड़ में वार्षिकोत्सव का भव्य एवं आकर्षक आयोजन बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेम शंकर राम (खण्ड शिक्षा अधिकारी, दुद्धी) द्वारा मां सरस्वती एवं सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि प्रेम शंकर राम ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही मनुष्य को समर्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा नियमित रूप से विद्यालय पहुंचे, ताकि कोई भी बालक शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि आज परिषदीय विद्यालयों में प्रोजेक्टर, टैबलेट, स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से डिजिटल शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हो रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित एआरपी योगेन्द्र यादव एवं उज्ज्वल मौर्य ने विद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यहां शिक्षण कार्य के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी उत्कृष्ट स्तर पर संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ब्लॉक दुद्धी शैक्षिक विकास की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है और आज बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय किसी भी प्रकार से कॉन्वेंट स्कूलों से कम नहीं हैं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यासागर ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार शिक्षा के विकास हेतु निरंतर समर्पित है। उन्होंने अभिभावकों से पुनः अनुरोध किया कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक हजरतुल्ला खान, प्रधानाध्यापक अवधेश कन्नौजिया, अतुल कुमार, पवन, साधना साह, सूर्यभान, शकील अहमद, उदय, संतोष सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुन्ना लाल (पूर्व प्रधान) ने किया।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X