संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE

छतरपुर। दिव्या टीवीएस शोरूम में टीवीएस क्रेडिट मैजिकल दिवाली ऑफर के तहत शुक्रवार को भव्य गिफ्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्या टीवीएस के प्रोपराइटर सतीश कुमार की मौजूदगी में भाग्यशाली ग्राहकों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में टीवीएस क्रेडिट के ट्रेट्री मैनेजर उज्वल नारायण ने ग्राहकों को गिफ्ट सौंपते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दीं। गिफ्ट पाने वालों में शोभा देवी को सूटकेस प्रदान किया गया, वहीं अन्य सात ग्राहकों को भी सूटकेस दिए गए। लव कुमार को 32 इंच का स्मार्ट टीवी मिला, जबकि पांच अन्य ग्राहकों को भी स्मार्ट टीवी देकर सम्मानित किया गया।