Last Updated:
ऑस्कर 2026: 15 मार्च की रात सिनेमा की दुनिया के लिए बेहद खास रही। इस दिन हॉलीवुड के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन हुआ. ये अवॉर्ड्स हर बार की तरह इस साल भी लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर्स में आयोजित हुए थे. इस समारोह में दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों, निर्देशकों, कलाकारों और टेक्नीशियनों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया.
नई दिल्ली. ऑस्कर में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बड़ी जीत दर्ज की. फिल्म को कई कैटेगरी में अवॉर्ड्स मिले थे. ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ बेस्ट फिल्म बनी. ऑस्कर के रेड कार्पेट पर फैशन और ग्लैमर का तड़का भी देखने को मिला. बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर में अवॉर्ड प्रेजेंट करने पहुंचीं. उनके साथ उनके पति निक जोनास भी नजर आए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम theacademy)

ऑस्कर 2026 कई सारे ऐतिहासिक पलों का साक्षी भी रहे. इस बार एकेडमी अवॉर्ड्स में इतिहास रचा गया. ‘सिनर्स’ के लिए लिए ऑटम डुरल्ड अर्कापा को बेस्ट सिनेमाटोग्राफी के लिए ऑस्कर मिला. इस कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली वो पहली महिला बन गई हैं. साथ ही वो पहली वुमन ऑफ कलर हैं जिन्होंने ये अवॉर्ड अपने नाम किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम theacademy)

ऑस्कर 2026 कई सारे ऐतिहासिक पलों का साक्षी भी रहे. इस बार एकेडमी अवॉर्ड्स में इतिहास रचा गया. ‘सिनर्स’ के लिए लिए ऑटम डुरल्ड अर्कापा को बेस्ट सिनेमाटोग्राफी के लिए ऑस्कर मिला. इस कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली वो पहली महिला बन गई हैं. साथ ही वो पहली वुमन ऑफ कलर हैं जिन्होंने ये अवॉर्ड अपने नाम किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम theacademy)
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए ऑस्कर मिला. फिल्म की टीम ने अपने गोल्डन अवॉर्ड के साथ फोटो शेयर की. सबके चेहरों पर इस जीत की खुशी साफ नजर आ रही है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम theacademy)

ऑस्कर फॉर द बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर का अवॉर्ड ‘मिस्टर नोबॉडी अगेंस्ट प्युटिन’ को मिला. टीम को अवॉर्ड लिए देखा जा सकता है. इन फोटोज को एकेडमी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम theacademy)

बेस्ट साउंड का ऑस्कर F1 को मिला था. इसके साउंड ने दुनियाभर में खूब वाहवाही बटोरी थी. ‘एफ 1’- अमेरिकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. इसमें ब्रैड पिट ने लीड रोल अदा किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम theacademy)

ऑस्कर के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का जलवा दिखा था. प्रियंका व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन पहनकर पहुंचीं. वहीं निक जोनास ब्लैक टक्सीडो में दिखे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम theacademy)

एकेडमी अवॉर्ड्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर सारे विनर्स की गोल्डन ट्रॉफी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. बता दें, ऑस्कर पर असली गोल्ड की परत चढ़ी होती है, लेकिन विनर्स इसे बेच नहीं सकते हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम theacademy)

जैस्सी बकले को ‘हेमनेट’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला. 36 साल की जैस्सी ऑस्कर जीतने वाली पहली आइरिश एक्ट्रेस बन गई हैं.


