Last Updated:
NK Bhatia death: दिल्ली फुटबॉल संघ के पूर्व सचिव और फुटबॉल दिल्ली के उपाध्यक्ष रहे एनके भाटिया का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनका योगदान दिल्ली फुटबॉल के लिए अमूल्य रहा.
फुटबॉल प्रशासक एनके भाटिया
नई दिल्ली: दिल्ली के वरिष्ठ फुटबॉल प्रशासक एन के भाटिया का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां निधन हो गया. भाटिया उम्र से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे और उन्हें शहर के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था.
फुटबॉल दिल्ली के उपाध्यक्ष रहे भाटिया ने दिल्ली में खेल की बेहतरी के लिए अथक काम किया. वह दिल्ली फुटबॉल संघ के सचिव भी थे.
वह अखिल भारतीय फुटबॉल महसंघ की स्थायी समितियों में विभिन्न पदों पर रहे. सत्तर के दशक से खेल प्रशासन में सक्रिय भाटिया दिल्ली फुटबॉल संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष रहे, उनके पद पर रहते दिल्ली में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट हुए.
भाटिया यह सुनिश्चित करते थे कि खेल पत्रकारों को समय पर मैच का ब्यौरा मिल जाए. इसके साथ ही अक्सर प्रिंट मीडिया के दफ्तर में विज्ञप्ति देने खुद पहुंच जाते थे. पत्रकारों के साथ अपने निजी और दोस्ताना संबंधों के कारण उनका अलग ही सम्मान था.
एआईएफएफ के पूर्व महासचिव शाजी प्रभाकरन ने कहा, ‘फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष के रूप में मेरे कार्यकाल में वह सहयोग के स्तंभ थे और उन्होंने हमेशा सही मार्गदर्शन दिया. वह काफी दरियादिल थे और अक्सर दोस्तों और फुटबॉल समुदाय को अपने घर या स्टेडियम में दावत दिया करते थे. उनका जाना दिल्ली फुटबॉल के लिये अपूरणीय क्षति है.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें


