—Advertisement—

, ,

NH-39 किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, दोपहर 12 बजे की घटना

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: March 31, 2026
— filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (11, 0);aec_lux: 103.78711;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

—Advertisement—

NH-39 किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, दोपहर 12 बजे की घटना

सोनभद्र जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलिनडुबा में उस समय सनसनी फैल गई, जब राष्ट्रीय राजमार्ग 39 (NH-39) के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। घटना लगभग दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है, जब स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़ी महिला पर पड़ी।

सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर तत्काल विंढमगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्रारंभिक जांच और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

महिला की पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

इस पूरी कार्रवाई में थाना विंढमगंज के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से फिरिफ जी ने तत्परता दिखाते हुए पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया।

फिलहाल पुलिस अज्ञात महिला की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। आसपास के थानों में भी सूचना भेजी गई है, ताकि मृतका के परिजनों का जल्द पता लगाया जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग इस घटना को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X