—Advertisement—

Multibagger Stock। Penny Share। Best penny stock। share market- सिर्फ 3 पैसे का ‘छुट्कू’ शेयर बना रॉकेट, 6 साल में ₹1 लाख को किया ₹14 करोड़, क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर?

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Multibagger Stock : मल्‍टीबैगर नर्चर वेल इंडस्‍ट्रीज शेयर ने छह साल में ही निवेशकों के वारे-न्‍यारे कर दिए हैं. साल 2026 में अभी तक यह शेयर 22 फीसदी बढ चुका है. चालू वित्‍त वर्ष की तीसरी तिमाही के कंपनी के शानदार नतीजों ने साबित कर दिया है कि इस शेयर में अभी भी जान बाकी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

साल 2026 में अब तक यह शेयर 22% बढ़ चुका है.

Multibagger Stock: शेयर बाजार में अक्सर निवेशक ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं जो रातों-रात किस्मत बदल दें. लेकिन, हर किसी की ये तलाश पूरी नहीं होती. शेयर बाजार के जानकार हमेशा ही पेनी स्‍टॉक्‍स में पैसा लगाने को जोखिमपूर्ण मानते हैं. पर एक हकीकत यह भी है कि ये छूटकू शेयर रिटर्न भी गजब का ही देते हैं. ऐसे ही एक पेनी शेयर नर्चर वेल इंडस्ट्रीज’ (Nurture Well Industries) ने निवेशकों को वो रिटर्न दिया है जिसकी कल्पना भी आज से छह साल पहले किसी ने नहीं की थी. कभी 3 पैसे में मिलने वाले इस शेयर की कीमत आज 42.30 रुपये हो चुकी है. छह साल में ही इस शेयर में एक लाख रुपये लगाना वाला करोड़पति बन चुका है.

हालिया महीनों में जहां शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता का माहौल रहा, वहीं इस मल्टीबैगर ने अपनी मजबूती का लोहा मनवाया. हालांकि, जनवरी 2024 से अगस्त 2025 की एकतरफा तेजी के बाद इसमें थोड़ा दबाव जरूर दिखा और शेयर करीब 57% टूटा. लेकिन सितंबर 2025 में इस शेयर ने शानदार ‘कमबैक’ किया और महज एक महीने में 36% की रिकवरी दिखाई. जनवरी 2026 तक यह फिर से 102% उछल चुका था, जो इसकी जबरदस्त ‘रिकवरी पावर’ को दर्शाता है. साल 2026 में अब तक यह शेयर 22% बढ़ चुका है, जो संकेत दे रहा है कि अभी भी इसमें काफी दम बाकी है.

एक लाख के बन गए 14 करोड़ रुपये

नर्चर वेल इंडस्‍ट्रीज ने पिछले छह साल में निवेशकों को 1,40,566% रिटर्न दिया है. इस अवधि में इस मल्‍टीबैगर शेयर की कीमत 3 पैसे से बढकर 42 रुपये को पार कर चुकी है. अगर किसी निवेशक ने आज से छह साल पहले इस शेयर में एक लाख रुपये लगाए होते और अपने इन्‍वेस्‍टमेंट को बनाए रखता तो आज उसके निवेश की वैल्‍यू 14 करोड़ रुपये होती.

₹1,000 करोड़ का मार्केट कैप

1995 में स्थापित नर्चर वेल इंडस्ट्रीज अब केवल एक छोटी कंपनी नहीं रही. यह एक विविधीकृत फूड कंपनी बन चुकी है, जो ऑर्गेनिक खाद्य उत्पादों से लेकर बेकरी आइटम और प्रोसेस्ड फूड तक बनाती है. आज इसका मार्केट कैप बढ़कर ₹1,000 करोड़ के जादुई आंकड़े को छू गया है.

Q3 नतीजे रहे धमाकेदार

कंपनी की तेजी के पीछे केवल भावनाएं नहीं, बल्कि ठोस वित्तीय आंकड़े हैं. वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजे साबित करते हैं कि कंपनी की पकड़ मजबूत है. कंपनी का नेट प्रॉफिटसालाना आधार पर 95% बढ़कर ₹34.60 करोड़ हो गया. रेवेन्यू 46% की छलांग के साथ ₹290 करोड़ पर पहुंच गया और EBITDA लगभग दोगुना होकर ₹33.19 करोड़ हो गया.

नर्चर वेल इंडस्ट्रीज की इस सफलता का बड़ा श्रेय इसके ‘प्रोडक्ट मिक्स’ को जाता है. कंपनी ने हाल ही में बेकरी सेगमेंट में जो रणनीतिक एंट्री ली है, उसने इसके मार्जिन प्रोफाइल को पूरी तरह बदल दिया है. हाई-डिमांड वाली श्रेणियों में विस्तार ने इसे एक ‘ग्रोथ मशीन’ बना दिया है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

Related News
Home
Facebook
Telegram
X