—Advertisement—

,

खराब गुणवत्ता से बना मुडिसेमर सीसी रोड, जांच की मांग

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: March 13, 2026

—Advertisement—

खराब गुणवत्ता से बना मुडिसेमर सीसी रोड, जांच की मांग

दिनांक 12/03/2026 को दुद्धी से चलकर बीडीओ साहब के प्रतिनिधि मुडिसेमर रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाल ही में बनाए गए मुडिसेमर गांव के सीसी रोड का भी जायजा लिया। निरीक्षण के समय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायतें कीं और अपनी समस्या उनके सामने रखी।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह सीसी रोड बेहद खराब तरीके से बनाया गया है और निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि सड़क बनाने में सही मात्रा में सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। कई ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण में अच्छी गुणवत्ता वाले सीमेंट की जगह स्थानीय और कम गुणवत्ता वाले सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसके अलावा ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में केवल छर्री डालकर काम पूरा कर दिया गया, जिससे सड़क मजबूत नहीं बन पाई। सड़क बनने के कुछ ही समय बाद ही कई जगहों पर दरारें पड़ने लगी हैं और कुछ हिस्सों में सड़क उखड़ती हुई दिखाई दे रही है। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X