Last Updated:
13 से 15 दिसंबर के बीच तीन दिवसीय इस दौरे में मेस्सी कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली में खेलेंगे. चौथे शहर की घोषणा जल्द ही की जानी है. इस दौरे में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी प्रत्येक शहर के प्रतिष्ठित स्टेडियमों का दौरा करेंगे – कोलकाता में ईडन गार्डन्स, मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम और नई दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम. स्टेडियम में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे और दर्शक टिकट के ज़रिए प्रवेश पा सकते हैं.
अर्जेंटीना के वर्ल्ड चैंपियन फुटबॉल कप्तान लियोनेल मेसी 14 साल बाद भारत आएंगे
नई दिल्ली. 14 साल के लंबे अंतराल के बाद, लियोनेल आंद्रेस मेस्सी ‘गोट टूर ऑफ इंडिया’ कार्यक्रम के तहत भारत वापसी करने के लिए तैयार हैं. यह कार्यक्रम इस साल दिसंबर में कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा.2 अक्टूबर को इस कार्यक्रम की घोषणा की गई, जिसके तहत मेस्सी लंबे इंतजार के बाद भारत लौटेंगे. इससे पहले, सताद्रु दत्ता की इसी पहल के तहत कतर 2022 में जीत के बाद मेस्सी के राष्ट्रीय टीम के साथी गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज कोलकाता आए थे.
13 से 15 दिसंबर के बीच तीन दिवसीय इस दौरे में मेस्सी कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली में खेलेंगे. चौथे शहर की घोषणा जल्द ही की जानी है. इस दौरे में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी प्रत्येक शहर के प्रतिष्ठित स्टेडियमों का दौरा करेंगे – कोलकाता में ईडन गार्डन्स, मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम और नई दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम. स्टेडियम में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे और दर्शक टिकट के ज़रिए प्रवेश पा सकते हैं.
मेसी का भारत दौरा
मेसी के इस दौरे में कोलकाता के लेक टाउन क्षेत्र में एक प्रतिमा का अनावरण भी शामिल होगा, जहाँ इससे पहले डिएगो माराडोना ने 2017 में अपनी यात्रा के दौरान अपनी प्रतिमा का अनावरण किया था.एक नई धर्मार्थ पहल का भी शुभारंभ होगा जिसमें विश्व कप विजेता कप्तान इस दौरे के दौरान स्थानीय खेल और मनोरंजन जगत की हस्तियों और गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे. मेसी ने इस कार्यक्रम के बारे में बात करते हुएकहा कि भारत एक बहुत ही खास देश है और 14 साल पहले वहाँ बिताए मेरे समय की अच्छी यादें मेरे पास हैं. उन्होंने आगे कहा, “प्रशंसक शानदार थे और मैं समर्थकों की नई पीढ़ी से मिलने और इस खूबसूरत खेल के प्रति अपने प्यार को साझा करने के लिए उत्सुक हूँ.
यादगार था पिछला टूर
मेसी पिछली बार कोलकाता एक बिल्कुल अलग वजह से आए थे. अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम ने वेनेजुएला के खिलाफ एक दोस्ताना मैच खेला था और यह मैच एल्बीसेलेस्टेस के पक्ष में 1-0 से समाप्त हुआ था. निकोलस ओटामेंडी ने लियोनेल मेसी के कॉर्नर किक पर हेडर से एकमात्र गोल किया. खचाखच भरी भीड़ मेसी को खेलते हुए देखकर बेहद खुश थी.अर्जेंटीना के कप्तान के रूप में यह मेसी का पहला आधिकारिक मैच था.