—Advertisement—

Lionel Messi Tour couple Cancelled Honeymoon: लियोनेल मेसी से मिलने के लिए हनीमून कर दिया कैंसिल, स्टेडियम पहुंची दुल्हन

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Lionel Messi Tour couple Cancelled Honeymoon: लियोनेल मेसी के भारत दौरे के लिए पहुंचने पर कोलकाता में उनका जोरदार स्वागत हुआ. एक महिला फैन ने हनीमून कैंसिल कर मेसी को देखने का जुनून दिखाया. वीवीआईपी टिकट लेकर वो स्टेडियम में पहुंची और सुर्खियों में आ गई.

लियोनेल मेसी से मिलने के लिए हनीमून कर दिया कैंसिल, स्टेडियम पहुंची दुल्हनZoom

हनीमून कैंसिल करके लियोनेल मेसी को देखने पहुंची नई नवेली दुल्हन

नई दिल्ली. भारत में खेल को लेकर दीवानगी गजब की देखने को मिलती है. कोलकाता में फैंस ने नींद और आराम को छोड़कर एयरपोर्ट की ओर मार्च किया जिससे अर्जेंटीना के फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेसी की एक झलक देख सकें. 2022 फीफा वर्ल्ड कप विजेता शनिवार तड़के 2:30 बजे ‘सिटी ऑफ जॉय’ पहुंचे जहां उनका तीन दिन का मच अवेटेड “GOAT” टूर शुरू हुआ. इस टूर के दौरान मेसी चार शहरों – कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली का दौरा करेंगे.

मेसी के भारत आगमन के साथ ही उत्साह चरम पर है और फैंस ने शहर में भव्य स्वागत की तैयारी की है. इसी बीच एक महिला फैन ने एक अनोखे प्लेकार्ड के साथ सबका ध्यान खींचा. वह एक बोर्ड पकड़े नजर आईं, जिस पर लिखा था: “पिछले शुक्रवार को ही शादी की, लेकिन मेसी को देखने के लिए हनीमून कैंसिल कर दिया.”

Related News
Home
Facebook
Telegram
X