—Advertisement—

Lionel Messi: लियोनेल मेसी की वापसी से इंटर मियामी ने एलए गैलेक्सी को 3-1 से हराया

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Lionel Messi: लियोनेल मेसी ने चोट से उबरकर इंटर मियामी को एलए गैलेक्सी पर 3-1 से जीत दिलाई. मेसी ने एक गोल किया और एक में मदद की. मेसी चोटिल होने के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल पाए थे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

लियोनेल मेसी

फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका): लियोनेल मेसी ने चोट से उबरकर दशकों से भारी समर्थन के बीच एक गोल किया जबकि एक गोल करने में मदद की जिससे इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) फुटबॉल टूर्नामेंट में एलए गैलेक्सी पर 3-1 से जीत दर्ज की.

मेसी चोटिल होने के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए थे. मैच के बाद मियामी के डिफेंडर मैक्सिमिलियानो फाल्कन ने मेसी की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमें इसकी आदत हो गई है. आपने देखा होगा कि उसने क्या किया, गोल पर साफ नजर रखते हुए गेंद हासिल की और गोल कर दिया.’

अर्जेंटीना के सुपरस्टार ने हमवतन रोड्रिगो डी पॉल की मदद से गोल करके दर्शकों को रोमांचित किया.

मेसी को दो अगस्त को नेकाक्सा के खिलाफ लीग कप मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. इंटर मियामी उनके बिना लीग कप क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया, लेकिन एमएलएस मुकाबले में उसे अपने राज्य के प्रतिद्वंद्वी ऑरलैंडो सिटी से 4-1 से हार का सामना करना पड़ा.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X