—Advertisement—

Lionel Messi: मेसी ने गोल्डन बूट ट्रॉफी हासिल करने के बाद दो गोल दागे, इंटर मियामी ने तीन साल का बढ़ाया अनुबंध

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी के लिए नैशविले एससी पर 3-1 जीत में दो गोल किए, गोल्डन बूट ट्रॉफी के बाद भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा और तीन साल का अनुबंध बढ़ाया गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

लियोनेल मेसी

फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका): स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने मेजर सॉकर लीग (एमएलएस) में सर्वाधिक गोल करने के लिए गोल्डन बूट ट्रॉफी हासिल करने के बाद भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा.

अर्जेंटीना के इस दिग्गज स्ट्राइकर ने दो गोल किए जिससे उनकी टीम इंटर मियामी में नैशविले एससी पर 3-1 से जीत के साथ मेजर लीग सॉकर प्लेऑफ में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की.

मेसी ने पहले हाफ में डाइविंग हेडर के साथ स्कोरिंग की शुरुआत की और फिर 96वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया. इंटर मियामी ने गुरुवार को मेसी का तीन साल का अनुबंध बढ़ाने की घोषणा की थी.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X