—Advertisement—

Lionel Messi: महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी पर बड़ा एक्शन, एक मैच का लगा बैन, जानें पूरा मामला

Author Picture
Published On: March 18, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Lionel Messi: इंटर मियामी टीम के साथी मेसी और जोर्डी अल्बा को बुधवार को टेक्सास में लीग एमएक्स ऑल-स्टार्स के खिलाफ एमएलएस ऑल-स्टार्स की 3-1 की जीत के दौरान बाहर बैठने के लिए दंडित किया गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

लियोनेल मेसी

फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका): लियोनेल मेसी और जोर्डी अल्बा को ऑल स्टार मैच में भाग नहीं लेने के कारण मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) ने एक मैच के लिए निलंबित कर दिया है, जिसका उनके क्लब इंटर मियामी ने विरोध किया है.

इंटर मियामी के मालिक जॉर्ज मास ने शुक्रवार को एक मैच के निलंबन के बारे में कहा, ‘यह उनकी समझ से परे है कि प्रदर्शनी मैच में भाग न लेने पर सीधे निलंबन क्यों हो जाता है.’

मेसी और अल्बा ने एमएलएस और मैक्सिको के लीगा एमएक्स के बीच मैच के लिए टीम में चुने जाने के बावजूद हिस्सा नहीं लिया था.

मेसी व्यस्त कार्यक्रम के बीच आराम करने के लिए नहीं खेले और अल्बा अपनी पिछली चोट से जूझ रहे हैं. मास ने कहा कि क्लब ने मेसी और अल्बा को ऑल-स्टार मैच से बाहर रखने का फैसला किया.

एमएलएस के नियमों के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी जो लीग से अनुमति लिए बिना ऑल स्टार मैच में नहीं खेलता उसे एक मैच के लिए निलंबित कर दिया जाता है.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X