कंझावला मामले में आया नया मोड़, एक्सीडेंट के वक्त स्कूटी पर थी एक और लड़की

कंझावला हॉरर केस में एक नया मोड़ आ गया है. दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर ताजा जानकारी दी है. पुलिस ने कहा है कि जब हमने मृतक के रास्ते का पता लगाया तो पता चला कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी. हादसे के वक्त उसके साथ एक लड़की थी. वह घायल हो गयी और मौके से भाग गयी लेकिन मृतक का पैर कार में फंस गया जिसके बाद उसे घसीटा गया. मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है जिसके अनुसार घटना में युवती को करीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया था और इस मामले में पीड़िता के पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है.

मामले में दर्ज प्राथमिकी की मानें तो, रात करीब दो बजे हुई इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपियों ने दुर्घटना से महज कुछ ही घंटे पहले यह कार किसी से उधार ली थी. दीपक खन्ना और अमित खन्ना ने अपने मित्र आशुतोष से कार ली और दुर्घटना के बाद कार वापस उसके घर पर खड़ी कर दी. दोनों ने आशुतोष को बताया कि उन्होंने शराब पी थी और कृष्ण विहार इलाके में कार की स्कूटी के साथ टक्कर हो गयी थी. जानकारी के अनुसार कंझावला एक्सीडेंट पर 12 बजे दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग करेगी.

गृह मंत्रालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

इधर गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से बाहरी दिल्ली के कंझावला में एक महिला की मौत के मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. वहीं, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ गया है. बीस वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और उसे करीब 10-12 किलोमीटर तक घसीटा गया था.

दिल्ली पुलिस ने विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया और उनसे जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा. एक अधिकारी ने कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद, दिल्ली पुलिस द्वारा गृह मंत्रालय को घटना पर अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने की उम्मीद है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले को लेकर कहा कि कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वेब वार्ता इनपुट के साथ

https://www.capitolmedical.com.ph/wp-content/

https://www.mededuinfo.com/themes/

https://pai-pps.iaingorontalo.ac.id/wp-content/

https://sbus.org.br/wp-content/

http://www.medytox.com/-/demo-slot/

https://pai-pps.iaingorontalo.ac.id/wp-content/themes/slot-demo/

https://rtp-slot-online-dan-volatilitas.powerappsportals.com/

https://live-sdy.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://spadegaming.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bo-judi-togel.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-seabank.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-pulsa.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bonus-new-member.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://sweet-bonanza.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://pgsoft.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-ovo.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bocoran-admin-slot.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://trik-slot-gacor.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://starlight-princess.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://mahjong-ways-1-dan-2.powerappsportals.com/