—Advertisement—

ISL 2026: भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए आई खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी इंडियन सुपर लीग, खेल मंत्री ने किया ऐलान

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Indian Super League 2026: भारतीय फुटबॉल और इंडियन सुपर लीग फैंस के लिए खुशखबरी आई है. खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को घोषणा की कि इंडियन सुपर लीग आगामी 14 फरवरी से फिर से शुरू होगी. इस लीग को कमर्शियल पार्टनर न होने की वजह से रोक दिया गया था.

Zoom

14 फरवरी से शुरू होगा इंडियन सुपर लीग

नई दिल्ली. भारतीय फुटबॉल में पिछले कुछ समय से चल रही अनिश्चितता की स्थिति को समाप्त करते हुए खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को घोषणा की कि कमर्शियल पार्टनर नहीं मिलने के कारण स्थगित हुई इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 14 फरवरी से शुरू होगी. लीग में सभी 14 क्लब हिस्सा लेंगे. इसमें हिस्सा लेने वाले 14 क्लब मोहन बागान, ईस्ट बंगाल, मोहम्मडन FC, केरल ब्लास्टर्स, FC गोवा, मुंबई सिटी FC, चेन्नईयिन FC, SC दिल्ली, बेंगलुरु FC, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC, जमशेदपुर FC, ओडिशा FC और इंटर काशी हैं.

मांडविया ने यहां एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) और आईएसएल क्लबों के बीच भारतीय खेल प्राधिकरण मुख्यालय पर हुई बैठक के बाद मीडिया को बताया, ‘इंडियन सुपर लीग 14 फरवरी से होगी जिसमें सभी क्लब भाग लेंगे. आज सरकार, एआईएफएफ और सभी क्लबों के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया.’ उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ समय से भारतीय फुटबॉल को लेकर अदालत में चल रहे विवाद के कारण आईएसएल आयोजन को लेकर जो अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई थी उस पर अब विराम लग गया.’

14 फरवरी से शुरू होगा इंडियन सुपर लीग

एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने इस मौके पर बताया, ‘आईएसएल के संचालन के लिए संचालन परिषद बोर्ड का गठन होगा. आईएसएल में 14 टीमों के 91 मैच एक चरण में होम (घरेलू) और अवे (प्रतिद्वंद्वी टीम का घरेलू मैदान) आधार पर खेले जाएंगे.’ चौबे ने आगे कहा कि मैच कहां होंगे, यह क्लब एआईएफएफ के साथ मिल कर तय करेंगे. उन्होंने कहा, ‘आई लीग में 11 टीमों के बीच 55 मैच खेले जाएंगे जो आईएसएल के साथ ही आरंभ होगी. इसमें आईलीग-दो और आईलीग-तीन में 33 के बजाये 40 टीमें होंगी.’

उन्होंने बताया कि आईएसएल के लिए 25 करोड़ रुपये का कैप (खर्च की सीमा) बनाया गया है जिसमें 10 प्रतिशत एआईएफएफ, 15 प्रतिशत क्लब, 30 प्रतिशत व्यावसायिक साझेदार वहन करेंगे. उन्होंने कहा, ‘जब तब कमर्शियल पार्टनर नहीं मिल जाता तब तक एआईएफएफ कुल 40 प्रतिशत खर्च वहन करेगा.’ कल्याण चौबे ने कहा, ‘एआईएफएफ का कुल योगदान 14 करोड़ रुपये होगा जिसमें 10 करोड़ आईएसएल और 3.2 करोड़ आई लीग के लिए होंगे.’ आईडब्ल्यूएल (इंडियन वुमेन लीग) का शत प्रतिशत खर्च एआईएफएफ वहन करेगा.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X