—Advertisement—

Iran War News | Donald Trump | Iran-US war | पहले 5 और अब 10 दिन…ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को फिर झुकाया, होर्मुज न खुला तो अमेरिका ने लिया यूटर्न

Author Picture
Published On: March 27, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Donald Trump Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज यानी शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बहुत अच्छी चल रही है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ईरान की ऊर्जा संरचना पर हमलों को 10 दिन के लिए और रोक देगी. यानी अमेरिका ने होर्मुज खोलने की डेडलाइन 6 अप्रैल तय कर दी है.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए होर्मुज स्ट्रेट खोलने की अपनी डेडलाइन 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है.

Donald Trump News: ईरान जंग पर डोनाल्ड ट्रंप ने मजबूरी में एक और यूटर्न लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को होर्मुज खोलने की डेडलाइन 27 अप्रैल तय की थी. जब ईरान ने न होर्मुज खोला और न झुका तो मजबूरी में अमेरिका को ही नई तारीख देनी पड़ी है. जी हां, अमेरिका ने अब इसकी मियाद एक बार फिर बढ़ा दी है. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए होर्मुज स्ट्रेट खोलने की अपनी डेडलाइन 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी कहा कि 6 अप्रैलल तक वह ईरान के एनर्जी प्लांट पर बमबारी नहीं करेंगे.

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बहुत अच्छी चल रही है. उनकी सरकार ईरान की ऊर्जा संरचना पर हमलों को 10 दिन के लिए और रोक देगी. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को पांच दिन की मोहलत दी थी. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि 5 दिन में अगर होर्मुज नहीं खुला और ईरान बातचीत की टेबल पर नहीं आया तो उसके ऊपर अब तक का सबसे बड़ा हमला होगा. उसके एनर्जी ठिकानों के निशाना बनाया जाएगा. मगर ईरान के तेवर को देखते हुए ट्रंप ने मियाद खत्म होते ही नई तारीख दे दी.

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, ‘ईरानी सरकार के अनुरोध पर कृपया इस बयान को यह दर्शाने दें कि मैं ऊर्जा संयंत्रों के विनाश की अवधि को 10 दिन के लिए सोमवार 6 अप्रैल 2026, शाम 8 बजे (पूर्वी समय) तक रोक रहा हूं. बातचीत जारी है और फेक न्यूज मीडिया और अन्य द्वारा गलत बयानबाजी के बावजूद वे बहुत अच्छी चल रही हैं.’

ट्रंप ने क्या धमकी दी थी

डोनाल्ड ट्रंप ने पहले धमकी दी थी कि अगर तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला तो वह ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेंगे. हालांकि, बाद में उन्होंने बहुत उत्पादक बातचीत का हवाला देते हुए हमलों पर पांच दिन की रोक की घोषणा की थी. यह रोक आज यानी शुक्रवार को खत्म होने वाली थी.

ईरान ने भी धमकाया

वहीं, ईरान ने धमकी दी थी कि अगर डोनाल्ड ट्रंप आगे बढ़ते हैं तो वह क्षेत्र के महत्वपूर्ण ढांचे, जैसे डीसैलिनेशन सुविधाओं पर जवाबी हमला करेगा. ट्रंप प्रशासन ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान शांति समझौते के लिए तैयार नहीं होता तो तेहरान पर पहले से कहीं ज्यादा कड़ा हमला होगा.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X