—Advertisement—

Iran War Live : Trump Global Armada | China UK warship | Japan warship | IRGC 100 percent Destruction | Trump truth social | ईरान जंग | ट्रंप

Author Picture
Published On: March 16, 2026

—Advertisement—

वॉशिंगटन: जियो पॉलिटिक्स में दुनिया के सबसे पावरफुल देश के राष्ट्रपति बने बैठे ट्रंप, दुनिया में तनाव फैलाने का कोई न कोई बहाना ढूंढ लेते हैं. पहले टैरिफ वॉर से कई देशों को परेशान किया फिर मिडिल ईस्ट में जंग छेड़कर तेल पर हाहाकार फैला दिया. ईरान से चल रही जंग के बीच सोशल मीडिया पर ट्रंप ने एक ऐसी पोस्ट लिखी है जिसे पढ़कर डिफेंस एक्सपर्ट्स अपना सिर पकड़ रहे हैं. ट्रंप का दावा है कि उन्होंने ईरान की सैन्य ताकत को ‘100% खत्म’ कर दिया है, लेकिन इसके साथ ही वे दुनिया भर के देशों से ‘बचाओ-बचाओ’ की गुहार भी लगा रहे हैं. ट्रंप की इस पोस्ट में इतना विरोधाभास है कि समझ नहीं आ रहा कि वे ईरान को डरा रहे हैं या अपनी ही फजीहत करा रहे हैं.

‘हमने ईरान को खत्म कर दिया… पर वो ड्रोन मार रहा है’

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में बड़े ही नाटकीय अंदाज में कहा कि ‘अमेरिका ने ईरान की मिलिट्री का पूरी तरह से सिर कलम कर दिया है’ लेकिन अगले ही पल वे डरते हुए कहते हैं कि ‘ईरान एक-दो ड्रोन भेज सकता है, माइन बिछा सकता है या मिसाइल दाग सकता है’.

अब डिफेंस एक्सपर्ट समझ नहीं पा रहे हैं कि अगर किसी देश की सेना 100% तबाह हो गई है, तो वो ड्रोन और मिसाइल कहां से ला रहा है?

ट्रंप ने ऐलान किया कि वे ईरान की तटरेखा पर ‘बमों की बारिश’ कर देंगे और उनके जहाजों को पानी से बाहर उड़ा देंगे लेकिन साथ ही वे चीन, फ्रांस, जापान, साउथ कोरिया और ब्रिटेन को याद दिला रहे हैं कि भाई, तुम भी अपने जहाज भेज दो वरना हॉर्मुज बंद हो जाएगा.

ट्रंप की ग्लोबल गुहार

ट्रंप चाहते हैं कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के लिए चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और यूके जैसे देश अपने युद्धपोत भेजें. जो ट्रंप ‘अमेरिका फर्स्ट’ का नारा देते थे, अब वो चीन और जापान से कह रहे हैं कि ‘भाई, ये तुम्हारा भी मामला है, हाथ बंटाओ’.

ट्रंप इसे ‘आर्टिफिशियल बाधा’ कह रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब आपने दुश्मन का सिर ही काट दिया है, तो फिर ये खतरा ‘आर्टिफिशियल’ कैसे हुआ?

ट्रंप का ट्रूथ सोशल पोस्ट

OPEN, SAFE और FREE का ट्रंप मंत्र

ट्रंप ने अपनी पोस्ट का अंत अपने चिर-परिचित स्टाइल में किया- ‘One way or the other, we will soon get the Hormuz Strait OPEN, SAFE, and FREE’…यानी ‘होर्मुज को किसी न किसी तरह हम खोल देंगे, सुरक्षित बना देंगे और मुक्त कर देंगे’.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप का यह बयान सिर्फ एक चुनावी जुमला है ताकि वे अमेरिकी जनता को दिखा सकें कि वे कितने ‘स्ट्रॉन्ग’ लीडर हैं.

हकीकत यह है कि इतनी मार झेलने के बाद भी ईरान, मिडिल ईस्ट में पावरफुल तरीके से खड़ा हुआ है और उसे ‘100% तबाह’ बताना ट्रंप की एक और मनगढंत जीत जैसा लग रहा है.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X