—Advertisement—

Iran War: खामेनेई को मारा, बच्चियों की लाशें बिछाईं, नहीं झुका ईरान तो फ्रस्ट्रेट हुए डोनाल्ड ट्रंप, अब क्या बोल गए?

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Donald Trump on Iran War:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारी सैन्य नुकसान झेलने के बाद ईरान अब बातचीत करना चाहता है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और इजरायल की सेनाएं तेहरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को निशाना बनाकर लगातार हमले कर रही हैं.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप का दावा: ईरान समझौता करने के लिए कॉल कर रहा है.

Donald Trump on Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान अभी युद्ध-युद्ध खेल रहे हैं. अमेरिका-इजरायल लगातार बम बरसा रहे हैं. ईरान को तोड़ने में लगे हैं. मगर अब तक ईरान झुका नहीं है. अमेरिका ने सुप्रीम लीडर खामेनेई को मारा, सैकड़ों बच्चियों की लाशें बिछा दीं, बावजूद इसके ईरान सरेंडर करने को तैयार नहीं है. इसे देखकर अब डोनाल्ड ट्रंप फ्रस्ट्रेट हो चुके हैं. यही कारण है कि वह कभी डरा-धमका रहे हैं तो कभी ईरानी आवाम के साथ माइंडगेम खेल रहे हैं. जी हां, अब वह ईरानी लोगों को घर से बाहर निकल कर प्रदर्शन करने के लिए उकसा रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अब यह भी दावा किया है कि ईरान अब समझौता करने के लिए उन्हें कॉल पर कॉल कर रहा है.

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मैं एक बार फिर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड, मिलिट्री और पुलिस के सभी सदस्यों से हथियार डालने की अपील कर रहा हूं. वे सिर्फ मारे जाएंगे. और अब ईरानी लोगों के लिए खड़े होने और अपने देश को वापस लेने में मदद करने का समय है… इम्यूनिटी स्वीकार करें; हम आपको इम्यूनिटी देंगे… वरना आपको पूरी तरह से मौत का सामना करना पड़ेगा… हम दुनिया भर के ईरानी डिप्लोमैट्स से भी अपील करते हैं कि वे शरण मांगें और बड़ी संभावनाओं वाले एक नए और बेहतर ईरान को बनाने में हमारी मदद करें… यूनाइटेड स्टेट्स यह पक्का करेगा कि अगला देश कोई भी लीड करे, ईरान अमेरिका या उसके पड़ोसियों के लिए खतरा नहीं बनेगा.’

ट्रंप का दावा, ईरान समझौता करने के लिए कर रहा है कॉल
2025 एमएलएस चैंपियन इंटर मियामी सीएफ को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश तेजी से ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर कर रहे हैं। उनके मुताबिक, ईरान पहले ही बातचीत के लिए संपर्क करने लगा है. ट्रंप ने कहा, ‘वे फोन कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि समझौता कैसे किया जाए। मैंने उनसे कहा कि अब आप थोड़ा देर से आए हैं.’ उन्होंने कहा कि संयुक्त सैन्य अभियान उम्मीद से ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है और ईरानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा चुका है.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X