—Advertisement—

Iran-US War: Iran News| US Rescue Operation| एक पायलट के जान की कीमत ₹3000 करोड़ ईरान जंग की जिद में अमेरिका को कंगाल बनाकर छोड़ेंगे ट्रंप?

Author Picture
Published On: April 6, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

US Pilot Rescue Mission Cost: अमेरिका ने जब ईरान जंग में एंट्री की थी, तो उसने सोचा नहीं था कि उसे इस युद्ध में इतना कुछ गंवाना पड़ेगा. हालांकि युद्ध के पांचवे हफ्ते में न सिर्फ एयरक्राफ्ट बल्कि उसकी प्रतिष्ठा पर भी बात बन आई. आप स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सुपरपावर को अपने एक पायलट के जान की कीमत 2700 करोड़ रुपये फूंककर चुकानी पड़ी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप की जिद में लुट न जाए अमेरिका.

US Pilot Rescue Mission Cost: अमेरिका-ईरान युद्ध में कई मौके ऐसे आए, जब लगा कि युद्ध का अंत करीब है, लेकिन हर बार ईरान की ओर से अमेरिका को ऐसा सरप्राइज मिला कि वो दंग रह गया. कहां वो 2-3 हफ्ते में युद्ध खत्म कर रहे थे और कहां उन्हें ईरानी मिसाइलों से पांचवें हफ्ते में भी जूझना पड़ रहा है. ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर तो उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वो उनके एडवांस एयरक्राफ्ट्स को भी शिकार बना लेंगे. कुछ ऐसा ही हुआ, जब अमेरिका का एक जेट ईरान की जमीन पर क्रैश हो गया.

मिडिल ईस्ट युद्ध में ईरान के अंदर दुश्मन लाइनों के पीछे एक घायल F-15E स्ट्राइक ईगल का वेपन्स सिस्टम ऑफिसर एक दिन से ज्यादा समय तक पहाड़ की दरार में अकेला छिपा रहा. वह जानता था कि बस जिंदा रहो और दुश्मन से बचो तो अमेरिकी सेना उसे बचा ही लेगी. उसके पास सिर्फ एक पिस्तौल, कम्युनिकेशन डिवाइस और ट्रैकिंग बीकन था. एक बार तो वह 7000 फीट ऊंची पहाड़ी की चोटी तक चढ़ गया. ईरानी बल उसे पकड़ने के लिए चारों तरफ घेराबंदी कर रहे थे, लेकिन वह लगातार छिपता रहा.

अमेरिका की रेस्क्यू टीम ने अपना पायलट बचाया

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस की टीम जिसमें आर्मी डेल्टा फोर्स और नेवी SEAL टीम सिक्स भी मौजूद थी, उसने अपने पायलट के पास पहुंचकर उसे बचा लिया. US एयरक्राफ्ट ने इलाके में बम गिराकर रास्ता साफ किया. यह ऑपरेशन सैकड़ों अमेरिकी सैनिकों, खुफिया एजेंटों और CIA की मदद से हुआ. CIA ने पहले ही ईरान में अफवाह फैला दी थी कि दोनों क्रू मेंबर्स बच चुके हैं और IRGC को भ्रम में रखकर वे अपने पायलट तक पहुंच गए. CIA ऑपरेटिव्स ने आखिरकार घायल अधिकारी का सटीक लोकेशन पता कर लिया और सेना को बताया. अमेरिकी प्लेनों ने इलाके में हमले किए ताकि ईरानी बल पहले न पहुंच जाएं. इस काम में इजरायल ने भी अमेरिका को मदद दी. उसने न सिर्फ खुफिया जानकारी उससे शेयर की बल्कि अपने हमले भी टाल दिए, ताकि पायलट रेस्क्यू में कोई दिक्कत न आए.

एक पायलट की जान की कीमत …2700 करोड़ रुपये

ये तो अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज की बहादुरी और चतुराई की तारीफ हुई लेकिन इस बात को भूला नहीं जा सकता कि अमेरिका ने इस ऑपरेशन में अपना बड़ा नुकसान भी किया. वैसे ही ईरानी मोर्चे पर अमेरिका का खासा खर्चा हो रहा है, इसी बीच ऐसे ऑपरेशन के लिए वो तैयार नहीं था. हालांकि अपनी सेना के पायलट को बचाना भी अमेरिका के लिए बेहद जरूरी था क्योंकि अगर वो ईरानी सेना के हाथ लग जाता, तो आज ट्रंप गालियां देने के बजाय शायद समझौते की बात कर रहे होते. चलिए जानते हैं अमेरिका का कितना नुकसान इस एक ऑपरेशन में हुआ –

  1. दो MC-130J खाक हुए : रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान MC-130J स्पेशल ऑपरेशंस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खराब हो गए.उन्हें ईरान में ही छोड़कर उड़ा दिया गया, ताकि वे ईरानी हाथ न लगें. एक MC-130J की कीमत ₹960 करोड़ है और जब दो हेलीकॉप्टर क्रैश हुए, तो उनकी कीमत ₹1920 करोड़ हो गई.
  2. A-10 वॉर्थोग: इसके अलावा इसी ऑपरेशन में अमेरिका का एयरक्राफ्ट A-10 वॉर्थोग भी क्रैश हो गया. इस एयरक्राफ्ट की कीमत समान्य तौर पर ₹150 करोड़ तक होती है.
  3. C-130 हरक्यूलस: अमेरिका के सैनिकों, हथियारों और राहत सामग्री को ले जाने के लिए बेहद अहम और भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-130 हरक्यूलस को भी गिराने का दावा ईरानी मीडिया की ओर से किया गया था. इस एयरक्राफ्ट की कीमत करीब ₹700 करोड़ तक होती है.

ऐसे में एक मोटा-मोटा अनुमान लगाया जाए, तो अमेरिका ने इस एक ऑपरेशन में सिर्फ अपने एक पायलट की जान बचाने के लिए ₹2700 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान कर लिया. भले ही वो अपने पायलट को बचाकर एक कूटनीतिक हार से बच गया लेकिन भारी-भरकम ऑपरेशन कॉस्ट का असर पहले से ही युद्ध की वजह से तंग हो रही अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला है.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X