—Advertisement—

Iran US news | kasim Soleimani | ali Larijani | US में छिपकर ईरानी एजेंडा चला रही थी सुलेमानी-लारीजानी की फैमिली

Author Picture
Published On: April 4, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

जिस जनरल कासिम सुलेमानी और अली लारीजानी की हत्या अमेरिका ने कई दिनों पहले की थी, उनका परिवार अमेरिका में ही छुपकर ईरानी मिशन चला रहा था. हाल ही में US के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने खुलासा किया कि सुलेमानी की भतीजी हमीदेह और लारीजानी की बेटी को धक्के मारकर अमेरिका से निकाल दिया गया है.

Zoom

अमेरिका से निकाली गई सुलेमानी-लारीजानी की फैमिली

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच खौफनाक जंग चल रही है, जिसमें ईरानी सत्ता से जुड़े कई बड़ी-बड़ी हस्तियों को मौत के घाट उतार दिया गया है. इसी बीच एक ऐसा सच सामने आया है जिसने सबको सन्न कर दिया है. दरअसल, जिन ईरानी नेताओं को ट्रंप अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते थे, उन्हीं के परिवार के लोग चुपचाप अमेरिका में ही रह रहे थे. हाल ही में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि जनरल कासिम सुलेमानी और सिक्योरिटी चीफ लारीजानी के परिवारों को अमेरिका से बाहर निकाला फेंका गया है.

US में छुपकर क्या कर रही थी ईरानी दिग्गजों की फैमिली?

रूबियो ने पोस्ट के जरिए बताया है कि सुलेमानी और लारीजानी की फैमिली जिस देश में रह रही थी, इसी देश के खिलाफ ईरानी एजेंडा चला रही थी. रुबियो ने साफ कहा है कि जिस थाली में खाना और उसी में छेद करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

क्या है कासिम सुलेमानी की भतीजी पर आरोप?

मारे गए जनरल कासिम सुलेमानी की भतीजी हमीदेह सुलेमानी अफशार और उनकी बेटी का ग्रीन कार्ड रद्द कर दिया गया है और दोनों का बोरिया बिस्तर बांधकर उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया है. इसके साथ ही ईरान मारे गए सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की बेटी को भी देश से निकाल दिया गया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने साफ कह दिया है कि इन लोगों पूरी तरह से बैन कर दिया गया है और ये आने वाले समय में कभी भी अमेरिका में एंट्री नहीं ले पाएंगे.

अमेरिका में बेहद आलीशान जिंदगी जी रही हमीदेह पर आरोप है कि वो न केवल ईरानी सत्ता की कट्टर समर्थक हैं, बल्कि उन्होंने अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमलों का जश्न भी मनाया था. रुबियो के मुताबिक हमीदेह अक्सर अमेरिका को ‘महान शैतान’ कहकर संबोधित करती थी. इसी व्यवहार को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से उनका लीगल स्टेटस खत्म कर उन्हें ‘ICE’ (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) की कस्टडी में भेज दिया है.

सुलेमानी के परिवार के साथ-साथ अली लारीजानी की बेटी को भी अमेरिकी जमीन छोड़नी पड़ी है. अली लारीजानी, जो ईरान की राजनीति और सुरक्षा परिषद के एक कद्दावर नेता थे और 17 मार्च को एक हवाई हमले में मारे गए थे.

About the Author

authorimg

Utkarsha SrivastavaChief Sub Editor

Utkarsha Shrivastava is a seasoned digital journalist specializing in geo-politics, currently writing for World section of News18 Hindi. With over 10 years of extensive experience in digital media, she has buil…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X