—Advertisement—

Iran-Israel War | US Israel Iran conflict | ईरान के आगे अमेरिका लाचार, इजरायल में फंसे अपने लोगों से बोला- हमसे न हो पाएगा, खुद निकलो

Author Picture
Published On: March 18, 2026

—Advertisement—

Iran-Israel War News: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के खिलाफ जंग रखी है. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या हो चुकी है. इजरायली बमबारी में ईरान में लाशें बिछ चुकी हैं. मगर तेहरान भी झुकने को तैयार नहीं है. ईरान ने भी इजरायल में धुआं-धुआं किया है. ईरान ने अपने ड्रोन और मिसाइल की ताकत तेल अवीव को दिखाई है. इससे इजरायल में भी हड़कंप है. इजरायल से अमेरिकी निकलने की कोशिश में हैं. इस बीच ईरान के अटैक के आगे अमेरिका ने हाथ खड़े कर दिए है. अमेरिका ने इजरायल से अपने लोगों को निकालने में असमर्थता जाहिर कर दी है.

जी हां, अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि वह इस समय इजरायल से निकलने की कोशिश कर रहे अमेरिकी नागरिकों को निकालने या सीधे मदद करने की स्थिति में नहीं है. दूतावास ने लोगों से खराब होते हालात के बीच अपनी सुरक्षा के लिए खुद योजना बनाने की अपील की है. एक तरह से अमेरिका ने साफ कह दिया है कि हम अभी इजरायल से अपने नागरिकों को नहीं निकाल सकते हैं. अपनी सुरक्षा खुद करिए.

अमेरिका ने अपनों को दिया झटका

एक एडलाइजरी में में अमेरिकी दूतावास ने कहा, ‘हम इस समय इजरायल से निकलने वाले अमेरिकियों को निकालने या सीधे मदद करने की स्थिति में नहीं हैं.’ साथ ही इजरायली अधिकारियों द्वारा बनाए जा रहे वैकल्पिक यात्रा विकल्पों की जानकारी भी दी गई है.

उधर, इजरायली पर्यटन मंत्रालय ने 2 मार्च से टाबा बॉर्डर क्रॉसिंग तक शटल सेवा शुरू कर दी है. इस शटल का इस्तेमाल करने वाले अमेरिकियों को मंत्रालय के निकासी फॉर्म के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. अमेरिकी दूतावास ने इस शटल सेवा से पल्ला झाड़ लिया है.

एडवाइजरी में क्या

दूतावास ने स्पष्ट किया कि वह शटल विकल्प को समर्थन या विरोध नहीं करता. एडवाइजरी में कहा गया है, ‘अमेरिकी दूतावास इजरायली पर्यटन मंत्रालय की शटल सेवा के लिए कोई सिफारिश (हां या ना) नहीं कर सकता. अगर आप इस विकल्प से निकलने का फैसला करते हैं, तो अमेरिकी सरकार आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती.’  यह जानकारी उन लोगों के लिए दी गई है जो इजरायल छोड़ने की योजना बना रहे हैं.

अमेरिका ने नागरिकों को ‘अब निकलने’ की चेतावनी दी

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकियों को मध्य पूर्व के 14 देशों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी है. यह सलाह अमेरिका-इजरायल के ईरान के साथ युद्ध के चलते दी गई है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘नीचे दिए गए देशों से उपलब्ध वाणिज्यिक परिवहन के जरिए अब निकल जाएं, क्योंकि गंभीर सुरक्षा जोखिम हैं.’ यह बात कांसुलर मामलों की सहायक सचिव मोरा नामदार ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखी.

किन-किन देशों से निकलने की सलाह: बहरीन, मिस्र, ईरान, इराक, इज़राइल और फिलिस्तीनी क्षेत्र, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और यमन.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X