Last Updated:
व्हाइट हाउस में लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने खुलासा किया कि ईरान ने उन्हें 10 विशाल तेल टैंकर ‘तोहफे’ के रूप में भेजे हैं। ट्रंप के मुताबिक, पहले ईरान ने 8 जहाज भेजे और फिर अपनी पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगते हुए 2 और तेल के टैंकर रवाना कर दिए. ट्रंप के दावों को ईरान ने कंफर्म नहीं किया है.
ट्रंप का दावा- ईरान ने गिफ्ट किए 10 ऑयल टैंकर
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान को लेकर कंफ्यूज नजर आ रहे हैं, वो कभी पीस टॉक की बात कहते हैं तो कभी ईरान को ‘पागल देश’ कहकर भड़का देते हैं. हाल ही में ट्रंप ने लाइव आकर एक बार फिर से कुछ ऐसा ही कारनामा किया है. ट्रंप ने जहां एक तरफ दावा किया है कि ईरान दुनिया के सामने पीस ऑफर रिजेक्ट करने का दिखावा कर रहा है लेकिन पर्दे के पीछे डील की भीख मांग रहा है. ट्रंप ने इस दौरान ईरान के एक तोहफे को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका को खुश करने के लिए ‘तेल के टैंकरों’ का नजराना भी पेश किया है.
ईरान से माफी के साथ आया तेल : ट्रंप
ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उन्हें ईरान की तरफ से एक ‘प्रेजेंट’ मिला है. उन्होंने दावा किया कि ईरान ने सबसे पहले 8 बड़े तेल के जहाज होर्मुज से भेजे. ट्रंप के मुताबिक, इसके बाद ईरान ने अपनी किसी पुरानी बात या बयान के लिए माफी मांगी और 2 और तेल के जहाज भेज दिए. इस तरह ईरान ने कुल 10 टैंकर तेल अमेरिका को एक तरह से ‘सरेंडर’ के तौर पर भेंट किया है.
ट्रंप ने विटकॉफ को किया इशारा
इस खुलासे के दौरान ट्रंप का तंजिया अंदाज में अपनी टीम के निगोशिटर स्टीव विटकॉफ की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘कहीं मैंने ये बात दुनिया के सामने खोलकर आपका निगोशिएशन तो खराब नहीं की’. ट्रंप ने इशारा दिया है कि बातचीत की टेबल पर पर्दे के पीछे बहुत कुछ पक रहा है, जिसे ना अमेरिका पूरी तरह खोल रहा है और ना ही ईरान.
हालांकि, ट्रंप से माफी मांगने और टैंकर भेजने वाले बयान की ईरान की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में कई डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप का यह दावा ईरान को ‘छोटा’ दिखाने की एक चाल हो सकती है. ट्रंप दिखाना चाहते हैं कि उनकी ‘मैक्सिमम प्रेशर’ नीति काम कर रही है और दुश्मन अब तोहफे भेजकर सुलह की कोशिश कर रहा है.
About the Author

Utkarsha Shrivastava is a seasoned digital journalist specializing in geo-politics, currently writing for World section of News18 Hindi. With over 10 years of extensive experience in digital media, she has buil…और पढ़ें


